
अगर आपके खर्च हर दिन बढ़ रहे हैं या घर की शांति व चैन छिन चुकी है तो हो सकता है घर में नेगेटिव एनर्जी का संचार ज्यादा हो। इसलिए घर की नेगेटिविटी दूर करने और फाइनेंशियल दिक्कतों को कम करने के लिए फेंगशुई के टिप्स को फॉलो करें-

2/6धन संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए आपको घर में पानी का फव्वारा रखना चाहिए। मान्यता है की घर में वॉटर फाउंटेन रखने से पैसों का फ्लो बना रहता है।

3/6अगर आपके जीवन में पैसों की प्रॉब्लम बनी रहती है तो घर में चीनी सिक्के रखें। घर में चीनी सिक्कों का विशेष महत्व बताया गया है। लाल रंग के धागे में इन सिक्कों को लपेटकर रखने से घर की बरकत बनी रहती है।

4/6फेंगशुई के अनुसार, घर में फेंगशुई कैट रखना बहुत शुभ माना जाता है। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, फेंगशुई की लकी कैट रखने से घर में समृद्धि बनी रहती है।

5/6अगर आपको जीवन में धन से जुड़ी दिक्कतों का सामना पड़ रहा है तो फेंगशुई का कछुआ घर लाएं। फेंगशुई का कछुआ घर में रखने से व्यक्ति की आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं।

6/6फेंगशुई शास्त्र के मुताबिक, घर की समृद्धि बढ़ाने के लिए आपको चीनी ड्रैगन जरूर रखना चाहिए। चीनी ड्रैगन रखने से घर में बरकत बनी रहती है। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
