Numerology: मई में इन 4 मूलांक वालों पर मंडराएगा खतरा, भूलकर भी ना लें बड़ा फैसला, जानें बचाव के टिप्स

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मई के महीने में कुछ मूलांक के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कुल मिलाकर ऐसे चार मूलांक हैं जिन्हें इस महीने में फूंक-फूंककर कदम रखने हैं। तो चलिए जानते हैं कि मई के महीने में किन बातों को ध्यान में रखना है?

Garima SinghApr 26, 2026 07:09 pm IST
1/9

मई में सतर्क रहें ये लोग

न्यूमेरेलॉजी में जन्म की तारीख पर भविष्य का आकंलन करते हैं। आपके जन्म की तारीख का योग आपका मूलांक होता है। आज जानेंगे कि मई का महीना किन-किन मूलांक के लोगों के लिए चुनौतियां लाने वाला है और इस दौरान किन खास चीजों का ध्यान रखना है? कुल मिलाकर 4 ऐसे मूलांक हैं जिन्हें अगले महीने थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

2/9

मूलांक 2 के लिए कैसा रहेगा मई?

मूलांक 2 का संबंध चंद्रमा से है। किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। मई का महीना इस मूलांक के लोगों के लिए थोड़ा इमोशनल रहने वाला है। कन्फ्यूजन बहुत होगा और मूड स्विंग्स भी बढ़ सकते हैं। रिश्ते और पैसों के मामले में चीजें थोड़ी उलझ सकती हैं।

3/9

मूलांक 2 के लिए सलाह

मूलांक 2 वाले लोग मई के महीने में बस जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। साथ ही किसी पर ना ही जल्दी भरोसा करें। आप ओवरथिकिंग भी ना करें। जो चीजें क्लियर नहीं हैं, उस पर ओवरथिंकिंग करके परेशान ना हो।

4/9

मूलांक 4 के लिए कैसा रहेगा मई?

मूलांक 4 वालों का संबंध राहु से है। जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या फिर 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है। मई के महीने में हो सकता है कि मूलांक 4 वालों की जिंदगी में अचानक से कोई बदलाव आए। काम में रुकावट जैसी चीजें भी हो सकती है। हालांकि ये इतना मेजर नहीं होगा कि घबराया जाए। बस इससे आपका तनाव बढ़ेगा। अगर आप सही तरीके से इससे डील करेंगे तो आप पर ज्यादा असर नहीं होगा।

5/9

मूलांक 4 वालों के लिए सलाह

मूलांक 4 के लोगों को घबराने की जरुरत बिल्कुल भी नहीं है। बस मई के महीने में किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें। गुस्से में आकर किसी भी तरह का फैसला ना लें। साथ ही दूसरों की सलाह लेकर कोई भी फैसला नुकसान ही देगा। बस कुछ दिन धैर्य बनाकर रहें और ओवरथिंकिंग ना करें।

6/9

मूलांक 8 के लिए कैसा रहेगा मई का महीना?

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 8 वालों के लिए भी मई का महीना कुछ खास नहीं जाने वाला है। इन्हें इस महीने काम का प्रेशर झेलना पड़ सकता है। करियर संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। वहीं पैसे से संबंधित फैसले हड़बड़ी में ना लें। कोशिश करें कि किसी से भी इस महीने पैसे का लेनदेन ना करना पड़े।

7/9

मूलांक 8 वालों के लिए सलाह

जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह शनि है। मई के महीने में इस मूलांक के लोग किसी भी तरह के इन्वेस्टमेंट में जल्दबाजी ना करें। किसी को उधार देने से बचें। धैर्य रखेंगे तो ये मुश्किल समय आराम से निकल जाएगा।

8/9

मूलांक 9 के लिए कैसा रहेगा मई?

मूलांक 9 वालों के लिए भी मई का महीना थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। किसी के साथ छोटी सी बात पर बहसबाजी हो सकती है। हो सकता है कि ऐसी स्थिति आए कि जल्दबाजी में फैसला लेना पड़े। वहीं प्रोफेशनल लाइफ में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

9/9

मूलांक 9 वालों के लिए सलाह

इस मूलांक के लिए यही सलाह है कि मई के महीने में अपने गुस्से पर बस कंट्रोल करें। बहसबाजी करने से बचें। साथ ही जल्दबाजी में कुछ भी कहना सही नहीं है। ना ही जल्दबाजी में किसी भी तरह का फैसला लें। बस शांत रहें और अपना काम करें। डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणNumerology: मई में इन 4 मूलांक वालों पर मंडराएगा खतरा, भूलकर भी ना लें बड़ा फैसला, जानें बचाव के टिप्स