Kartik Purnima 2018: इस दिन करें ये कार्य, मिलेगी सुख-समृद्धि
Kartik Purnima: कार्तिक पूर्णिमा को गंगा स्नान और दीपदान करने की परंपरा है।
Surenderगंगा स्नान
Kartik Purnima: कार्तिक पूर्णिमा को गंगा स्नान और दीपदान करने की परंपरा है। ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं को एक साथ प्रसन्न किया जा सकता है। इसके साथ ही इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से जीवन में खुशियों आती हैं। आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा को कौन से कार्य कर सुख-शांति प्राप्त की जा सकती है।
रंगोली
कार्तिक पूर्णिमा को पत्नी या छोटी बच्ची को कोई उपहार देना शुभ होता है। साथ ही चांद निकलने के बाद खीर में मिश्री व गंगा जल मिलाकर मां लक्ष्मी को भोग लगाएं और घर के द्वार पर रंगोली जरूर बनाएं। (ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)