
अगर आपके लाइफ पार्टनर का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 1 होगा। ऐसे लोगों का मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 वाले लोग सूर्य से रुल्ड होते हैं। ऐसे में ये कॉन्फिडेंस से भरे होते हैं और इनमें लीडरशिप क्वालिटी कूट-कूटकर भरी होती है। ऐसे में इनके लिए इनकी पहचान और सम्मान बहुत ही मायने रखता है। एक पार्टनर के तौर पर अगर आप कुछ खास बातों का ध्यान रखेंगे तो मूलांक 1 वाले पार्टनर के साथ आपका रिश्ता लॉन्ग लास्टिंग साबित होगा।

2/8इस बात से मूलांक 1 वाला व्यक्ति आपसे बहुत दूर जा सकता है। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 1 वालों के लिए अपनी इज्जत बहुत मायने रखती है। ऐसे में उनके दोस्तों और परिवार के बीच उनकी गलतियां ना गिनवाएं। इन्हें सूर्य की तरह ही चमकना और ऊपर रहना पसंद है। ऐसे में इस बात का सम्मान करें। कोई भी बात हो तो अकेले में प्यार से समझाएं।

3/8न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 1 वालों को हर बात पर रोक-टोक नहीं पसंद है। अगर आप उनके आगे अपनी ही मर्जी चलाते रहेंगे या फिर जिद करेंगे तो उन्हें ये बात परेशान कर सकती है। उन्हें स्पेस दें और थोड़ा खुलकर रहने दें। अगर आप जरूरत से ज्यादा उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे तो इस बात के चांस हैं कि दूरियां बढ़नी शुरू हो जाएंगी।

4/8हम सभी इंसान हैं तो ये लाजमी है कि गलतियां होंगी। हालांकि आपका पार्टनर अगर मूलांक 1 वाला है और आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं हैं तो उन्हें सीधे तौर पर गलत ना ठहराएं। अपनी सेम बात को आप प्यार से भी समझा सकते हैं। ऐसा करेंगे तो बहस वाली स्थिति नहीं बनेगी और चीजें सही तरीके से आगे बढ़ेंगी।

5/8तारीफ सुनना किसे नहीं पसंद है? न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 1 वालों को अपनी मेहनत की सराहना पसंद है। उनकी हर एक छोटी कोशिश की खुलकर तारीफ करें। आपका ये एक अंदाज उनका दिन बना देगा और वो ये बात कभी नहीं भूल पाएंगे।

6/8इस बात का विशेष ख्याल रखें कि कभी भी किसी लड़ाई के बीच कोई पुराना मुद्दा ना लेकर आएं। इस चीज से मूलांक 1 वालों को चिढ़ होती है। इसकी बजाय आप जो भी मुद्दा है उस पर बात करें और लहजा प्यार वाला ही रखें। अगर आप बहस के दौरान पुरानी बात लेकर आएंगे तो इससे तनाव बढ़ेगा।

7/8न्यूमेरेलॉजी के अनुसार अगर पार्टनर का मूलांक 1 है तो उन्हें प्यार और सम्मान दें। उन्हें आपके एक पुश की जरूरत है तो उन्हें जताते रहें कि उनमें वो कैपेबिलिटी हैं कि वो हर चीज हासिल कर सकते हैं। इनसे उनका मनोबल बढ़ता है। आप उनकी कद्र करेंगे और उन्हें स्पेस देंगे तो आपका रिश्ता मजबूती के साथ आगे बढ़ता जाएगा।

8/8इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
