Panna Gemstone: पन्ना के साथ इन 4 रत्नों को पहनने से होगी ओवरथिंकिंग, अशुभ फल देता है इनका कॉम्बिनेशन

Green Emerald Side Effects: अगर पन्ना पहनने की प्लानिंग कर हैं तो जानें इन्हें किन रत्नों के साथ पहनना सही नहीं होता है। मूंगा, मोती, हीरो और पुखराज के साथ इसे धारण करने से ओवरथिंकिंग के साथ-साथ कई और नुकसान होते हैं।

Garima SinghMay 16, 2026 01:18 pm IST
1/10

पन्ना धारण करने के लाभ

ज्योतिष और रत्न शास्त्र में पन्ना को बुध ग्रह का रत्न माना जाता है। मान्यता है कि इसे पहनने से बुद्धि तेज होती है और कम्यूनिकेशन स्किल्स और भी अच्छी हो जाती है। इसके अलावा पन्ना बिजनेस से जुड़े लोगों को शुभ फल देता है। कुल मलाकर पन्ना पढ़ाई, करियर और बिजनेस के लिए बेस्ट रत्नों में से एक माना जाता है।

2/10

पन्ना पहनने का मंत्र और सही दिन

पन्ना को बुधवार के दिन धारण करना शुभ माना जाता है। इसे धारण करते समय ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। धारण करने से पहले इसे गंगाजल से शुद्ध करें। इसे दाहिने हाथ की कनिष्ठा उंगली में पहना जाता है।

3/10

हर किसी को सूट नहीं करता है पन्ना

रत्न शास्त्र के सभी रत्न किसी भी व्यक्ति की जिंदगी पर गहरा असर छोड़ते हैं। कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार ही रत्न पहने जाए तो ये शुभ फल देते हैं। गलत रत्न पहनने से मानसिक तनाव के साथ-साथ कई बुरे प्रभाव पड़ते हैं।

4/10

पन्ना के साथ ना पहनें मोती

रत्नशास्त्र के अनुसार मोती चंद्र ग्रह से जुड़ा हुआ है। ऐसे में मोती के साथ पन्ना पहनना सही नहीं माना जाता है। अगर मोती और पन्ना साथ पहना जाए तो इससे मन बैचेन रहने लगता है और इससे निर्णय क्षमता भी प्रभावित होती है।

5/10

खतरनाक है मूंगा और पन्ना का कॉम्बिनेशन

पन्ना बुध ग्रह से जुड़ा है तो वहीं मूंगा का संबंध मंगल ग्रह से है। अगर आप इन दोनों को साथ पहनेंगे तो हो सकता है कि आपका गुस्सा बढ़ जाए। रत्नशास्त्र के अनुसार दोनों को साथ पहनने से दूसरों के साथ खूब लड़ाई झगड़े होते हैं।

6/10

पुखराज के साथ भी सोच-समझकर पहनें पन्ना

पुखराज गुरु ग्रह का रत्न माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु और बुध की ऊर्जा कई बार एक-दूसरे से मेल नहीं खाती है। ऐसे में दोनों रत्न साथ पहनने से ओवरथिंकिंग की समस्या हो सकती है।

7/10

साथ पहन सकते हैं हीरा-पन्ना?

तमाम लोग पन्ना और हीरा एक साथ पहनते हैं। हालांकि ये हर किसी को सूट नहीं करता है। इन्हें साथ पहनने से पहले एक बार ज्योतिषी की सलाह जरूर लें। अगर ये सूट नहीं करेगा तो आपके रिश्तों में तनाव की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा ये खर्चा भी बढ़ाता है।

8/10

इन राशियों के लिए शुभ है पन्ना

रत्नशास्त्र के अनुसार पन्ना कन्या, मिथुन, वृषभ, तुला, मकर और कुभ राशि के जातकों को खूब लाभ पहुंचाता है। जब इस राशि के जातक पन्ना पहनते हैं तो उनकी कम्यूनिकेशन स्किल और भी निखर जाती है। वहीं बिजनेस के मामले में भी खूब फायदे होते हैं।

9/10

इन राशियों को नहीं पहनना चाहिए पन्ना

रत्नशास्त्र के हिसाब से कुछ राशियों को पन्ना बिल्कुल भी सूट नहीं करता है। इस लिस्ट में मेष, वृश्चिक और कर्क राशि का नाम है। अगर इन राशियों के जातक पन्ना पहनेंगे तो उन्हें पैसों से जुड़ी दिक्कत होगी।

10/10

पन्ना पहनने से पहले करें ये काम

आप किसी भी रत्न को पहनने से पहले कुंडली को सही से दिखवा लें। बता दें कि सही सलाह के बाद पहना गया रत्न ही शुभ फल देता है। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणPanna Gemstone: पन्ना के साथ इन 4 रत्नों को पहनने से होगी ओवरथिंकिंग, अशुभ फल देता है इनका कॉम्बिनेशन