घर में है वास्तु दोष? इन 5 संकेतों से पहचानें और करें आसान उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी के घर में वास्तु दोष लगा है तो उसे कुछ संकेतों के जरिए इसका पता लग सकता है। जानिए वास्तु दोष में क्या संकेत मिलते हैं और इसे दूर करने के उपाय क्या है?

Garima SinghOct 13, 2026 08:21 pm IST
Follow us on Google News
1/8

घर में क्यों लगता है वास्तु दोष?

क्या आपके घर में बिना किसी बात के ही तनाव की स्थिति बनी रहती है? लोग छोटी-छोटी बात पर झगड़ने लगते हैं? ऐसा वास्तु दोष की वजह से होता है। इस दोष के चलते घर में पैसा टिकना भी मुश्किल हो जाता है और साथ ही बनते-बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वास्तु दोष जब होता है तो घर में किस तरह के संकेत मिलते हैं और इसके लिए हमें क्या उपाय करने चाहिए?

2/8

घर में लोग रहने लगते हैं बीमार

अगर घर के सदस्य बारी-बारी से बीमार हो रहे हैं या फिर डॉक्टर के चक्कर हमेशा लगते रहते हैं तो इसे वास्तु दोष से ही जोड़कर देखते हैं। ऐसा कई बार इस वजह से भी होता है क्योंकि घर की कई चीजें सही दिशा में नहीं बनी होती है।

3/8

बात-बात पर हो रही है लड़ाई

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में वास्तु दोष लगा होता है तो घर के लोग हर एक छोटी बात पर बहसबाजी करेंगे। ऐसे घर में मन कभी शांत ही नहीं रहेगा और माहौल में हमेशा तनाव महसूस होगा। इसे वास्तु दोष का ही संकेत माना जाता है।

4/8

घर में नहीं टिकता है पैसा

शास्त्र के हिसाब से अगर किसी के घर में वास्तु दोष है तो वहां पर लोग बेफिजूल खर्चा करेंगे। बचत कर पाना मुश्किल होगा। वहीं पैसों से जुड़ी परेशानियां हमेशा लगी रहेगी। इस चीज को घर की कुछ दिशाओं के दोष से जोड़कर देखते हैं।

5/8

बार-बार सूखते हैं घर के पौधे

वहीं अगर किसी के घर में पौधे बार-बार सूखने लगते हैं तो इसे भी वास्तु दोष के संकेत के रूप में ही देखते हैं। माना जाता है कि ऐसा इस वजह से होता है क्योंकि घर में नेगेटिविटी होती है।

6/8

बने बनाए काम बिगड़ना

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर ऐन मौके पर किसी का काम बिगड़ जाए या अटक जाए तो माना जाता है कि ऐसा वास्तु दोष लगने की वजह से ही होता है। इन चीजों को इग्नोर नहीं करना चाहिए।

7/8

ऐसे दूर करें वास्तु दोष

अगर आप चाहते हैं कि वास्तु दोष दूर हो जाए तो इसके लिए कुछ आसान से उपाय किए जा सकते हैं। घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ रखें। यहां वंदनवार लगाएं। सेंधान नमक से यहां की सफाई करें। शाम के समय में घर में कपूर का धुआं दिखाएं। साथ ही घर की उत्तर पूर्व-दिशा को हमेशा साफ रखने की कोशिश करें।

8/8

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणघर में है वास्तु दोष? इन 5 संकेतों से पहचानें और करें आसान उपाय