Vastu Tips: घर में कौन सी सब्जियां नहीं उगानी चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बगीचे में सोच-समझकर ही पौधे लगाने चाहिए। बात जब सब्जियों की आती है तो चीजें और संभलकर करनी चाहिए। जानें आखिर घर में किन सब्जियों का पौधा ना लगाने की बात वास्तु में कही गई है?

Garima SinghSep 13, 2026 12:32 am IST
Follow us on Google News
1/7

घर में ना उगाएं ये सब्जियां

जिन लोगों को गार्डनिंग का शौक होता है वो घर में कई तरह की सब्जियां भी उगाते हैं। हालांकि वास्तु शास्त्र के नियम के हिसाब से घर में कुछ सब्जियों को नहीं लगाना चाहिए। जानिए आखिर किन सब्जियों को घर के अंदर लगाने से बचना चाहिए?

2/7

प्याज और लहसुन

प्याज और लहसुन को तामसिक माना जाता है। ऐसे में इसे घर में लगाने से बचना चाहिए। हालांकि अगर लगाना ही है तो इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि इसे ईशान कोण में ना लगाया जाए। दरअसल वास्तु में इस दिशा को देवी-देवताओं से जोड़ा जाता है।

3/7

अरबी का पौधा

वास्तु मान्यता के अनुसार घर में अरबी का पौधा लगाने से बचना चाहिए। इसे कुछ मान्यताओं में राहु-केतु से जोड़कर देखते हैं। वास्तु मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से घर में तनाव की स्थिति बन सकती है।

4/7

कद्दू और लौकी

कद्दू और लौकी की बेल तेजी से बढ़ती हैं और अगर ये घर की दीवार और जमीन को घेर लेती है तो इससे तनाव बढ़ने लगता है। साथ ही इसे घर के अंदर जैसे आंगन या गैलरी में भी लगाने से बचना चाहिए।

5/7

बैंगन का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की बालकनी या फिर आंगन की ओर बैंगन के पौधे को लगाने से बचना चाहिए। दरअसल मान्यता है कि इससे आर्थिक रूप से दिक्कतें बढ़ने लगती है।

6/7

घर में कौन सी सब्जी उगा सकते हैं?

वास्तु के नियम के हिसाब से चलें तो घर में टमाटर, धनिया, हरी मिर्च औऱ पुदीना उगाई जा सकती है। ये घर की एनर्जी पर किसी भी तरह का नेगेटिव प्रभाव नहीं छोड़ते हैं। इनसे घर का माहौल पर कोई भी असर नहीं पड़ता है।

7/7

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: घर में कौन सी सब्जियां नहीं उगानी चाहिए?