घर के क्लेश को कैसे दूर करें? जानें फेंगशुई के 4 आसान उपाय

क्या आपके घर में अधिकतर क्लेश हो रहा है? बात-बात पर लोग आपस में झगड़ने लगते हैं? तो यहां जानें फेंगशुई के कुछ ऐसे उपाय जिससे आपके घर में सुख-शांति आ सकती है।

Garima SinghSep 11, 2026 05:36 pm IST
Follow us on Google News
1/6

घर का क्लेश होगा कम

अगर आपके घर में रोज ही किसी ना किसी बात पर बहस हो रही है तो यकीनन माहौल में भारीपन होगा। अगर आप भी इस तनाव से गुजर रहे हैं तो फेंगशुई के कुछ उपाय करके राहत पा सकते हैं। जानें घर में कौन से 4 बदलाव किए जा सकते हैं जिससे सुख-शांति बनी रहे?

2/6

इस दिशा में रखें हरे-भरे पौधे

फेंगशुई नियम के हिसाब से घर की पूर्व दिशा में हरे-भरे पौधे जरूर रखें। माना जाता है कि इससे घर-परिवार में आपसी लगाव बढ़ता है। आपसी तालमेल की स्थिति में भी काफी सुधार आता है। आप घर के इस कोने में लकी बैम्बू रख सकते हैं।

3/6

मुख्य द्वार को हमेशा रखें साफ

फेंगशुई में मुख्य द्वार को बहुत ही महत्व दिया जाता है। ऐसे में यहां और आसपास बिल्कुल भी गंदगी नहीं होनी चाहिए। मुख्य द्वार पर कभी भी जूते और गंदगी नहीं होनी चाहिए। आप चाहें तो यहां पर अच्छी रोशनी वाली लाइट लगा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर विंड चाइम लगाना भी अच्छा माना जाता है क्योंकि इसकी आवाज से नेगेटिव वाइब्स काफी हद तक कम होती हैं।

4/6

किचन से हटाएं टूटे बर्तन

फेंगशुई के अनुसार किचन में टूटे हुए बर्तन कभी नहीं रखने चाहिए। अगर आपके घर में टूटा हुआ कप या प्लेट हैं तो उसे तुरंत हटा दें। आमतौर पर ऐसा होता है कि हल्का सा चटकने के बाद भी लोग बर्तन को कई बार किचन में ही रख लेते हैं। माना जाता है कि ऐसे बर्तन घर में नेगेटिविटी लाते हैं।

5/6

इस दिशा में रखें पानी से भरा बाउल

फेंगशुई के अनुसार अगर आप अपने लिविंग रूप के उत्तर-पूर्व दिशा में पानी से भरा बाउल रखेंगे तो इससे घर में पॉजिटिविटी आएगी। इस बाउल में आप ताजे फूलों की पंखुड़ियां भी डाल सकते हैं। मान्यता है कि इससे घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है।

6/6

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणघर के क्लेश को कैसे दूर करें? जानें फेंगशुई के 4 आसान उपाय