
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगी हर एक पेंटिंग माहौल और हमारे मन पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं। कुछ पेंटिंग्स अपनी एनर्जी से घर में नेगेटिविटी फैला सकती हैं। जानिए नियम के अनुसार घर के हॉल में हमें किन पेंटिंग्स को लगाने से बचना चाहिए?

2/7अपने घर के हॉल में भूलकर भी युद्ध वाली पेटिंग ना लगाएं। तलवार या फिर कोई भी अस्त्र शस्त्र और लड़ते झगड़ते लोगों की तस्वीर को घर में लगाने से बचें। वास्तु में माना जाता है कि ऐसी पेंटिंग गुस्से और तनाव को बढ़ावा देते हैं।

3/7अगर आप घर के हॉल में डूबते जहाज की पेंटिंग लगाएंगे तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कि ऐसी तस्वीरें रुकावत पैदा करती है। ऐसे में घर के माहौल पर ये पेंटिंग नेगेटिव एफेक्ट डालती है।

4/7वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के हॉल में शिकार करने वाला जानवर या फिर कोई भी हिंसक जानवर की पेंटिंग लगाने से बचना चाहिए। वास्तु मान्यता के अनुसार ऐसी पेंटिंग से घर परिवार में शांति भंग होने के चांस होते हैं।

5/7वास्तु शास्त्र के अनुसार सूखे पेड़, बिना पत्तों वाले पेड़ या फिर खंडहर जैसी जगह की पेंटिंग घर में बिल्कुल भी नहीं लगानी चाहिए। माना जाता है कि इससे जिंदगी में ठहराव आता है और इसका असर ग्रोथ पर भी पड़ता है। ऐसे में ऐसी पेंटिंग को हॉल में नहीं लगाना चाहिए।

6/7घर के हॉल में कोई भी ऐसी पेंटिंग ना लगाएं जिसमें कोई दुखी इंसान दिख रहा है। ऐसी पेंटिंग घर के माहौल में भारी एनर्जी ला सकती हैं। साथ ही ये पेंटिंग्स नेगिटिव फीलिंग्स को भी बढ़ावा देती हैं।

7/7इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
