
क्या आपको ऐसा महसूस होता है कि पार्टनर के साथ बिना बात के ही रोज लड़ाई हो रही है। छोटी सी बात बड़ी बन जाती है और धीरे-धीरे लगने लगता है कि प्यार कम होता जा रहा है। अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है तो सफेद पुखराज सब बदल सकता है। रत्नशास्त्र के हिसाब से जानें कि सफेद पुखराज किस तरह से हेल्प करता है?

2/6रत्न शास्त्र के अनुसार सफेद पुखराज के चलते तनाव कम होता है। अगर बात-बात पर दो लोगों के बीच बहस हो रही है या फिर गुस्सा आ रहा है तो पुखराज पहनने से चीजें सही होंगी। सफेद पुखराज की वजह से रिश्ते में सुख-शांति रहती है और पार्टनर के साथ रिश्ते में मिठास आती है। साथ ही गलतफहमियां भी कम होती हैं।

3/6अगर आपको ऐसा महसूस होने लगा है कि समय बीतने के साथ-साथ अपनापन कम हो गया है या फिर स्पार्क खत्म हो गया है तो सफेद पुखराज कई मुश्किलें दूर कर सकता है। मान्यता है कि ये रिश्ते को दोबारा जीवंत बनाने का दम रखता है।

4/6अगर आपके घर में पैसों को लेकर तनाव की स्थिति बनी रहती है तो सफेद पुखराज मददगार साबित होगा। ज्योतिष शास्त्र में इसे पैसों और सुख-सुविधाओं से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि इसे पहनने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।

5/6रिश्ते में प्यार के साथ भरोसा भी जरूरी है। रत्नशास्त्र में सफेद पुखराज को आपसी समझ और तालमेल बढ़ाने वाला माना जाता है। जब इसे धारण किया जाता है तो पार्टनर को बेहतर तरीके से समझने की समझ मिलती है।

6/6इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
