1/6आर्थिक परेशानी बार-बार आना, नींद में खलल पड़ना या घर का माहौल भारी लगना भी वास्तु दोष के स्पष्ट संकेत होते हैं। ये ऊर्जा धीरे-धीरे सोचने की क्षमता, रिश्तों और स्वास्थ्य को प्रभावित करने लगती है। गंगाजल का छिड़काव इन सभी समस्याओं की जड़ को खत्म कर सकारात्मकता का प्रवाह बहाल कर देता है।

गंगाजल को सदियों से पवित्र माना जाता है, क्योंकि इसमें आत्मिक शुद्धता के साथ-साथ प्राकृतिक जीवाणुनाशक गुण भी मौजूद होते हैं, जो हवा और वातावरण को शुद्ध करने में अद्भुत कार्य करते हैं। जब इसे घर में छिड़का जाता है, तो नकारात्मक विचार, बुरी ऊर्जा और वास्तु दोष का पूर्ण नाश हो जाता है। मन में शांति का संचार होता है, रिश्तों में मिठास आती है और घर का माहौल हल्का-फुल्का महसूस होने लगता है।

गंगाजल को हमेशा साफ तांबे या मिट्टी के बर्तन में रखें, क्योंकि ये धातुएं जल की शुद्धता को बनाए रखती हैं और ऊर्जा को बढ़ाती हैं। थोड़ा गंगाजल सामान्य पानी में मिलाएं ताकि पूरे घर में आसानी से छिड़काव हो सके। छिड़काव से पहले सभी खिड़कियां-दरवाजे खोल दें ताकि नेगेटिव एनर्जी बाहर निकल सके।

छिड़काव शुरू करने से पहले घर के मुख्य द्वार से प्रवेश करें और हर कोने में हल्का-हल्का छिड़काव करें। पूजा स्थल, रसोई, बेडरूम और तिजोरी के पास विशेष ध्यान दें, क्योंकि ये स्थान ऊर्जा के केंद्र होते हैं। छिड़कते समय दाहिने हाथ का उपयोग करें और मन में सकारात्मक विचार रखें। सप्ताह में एक बार गंगाजल छिड़काव करें तो असर तुरंत दिखता है।

नियमित छिड़काव से घर का माहौल हल्का और सुकूनभरा हो जाता है, नींद गहरी आती है और तनाव कम होने लगता है। ऐसा करने से रिश्तों में मिठास बढ़ती है और आपसी टकराव कम हो जाते हैं। आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है नए अवसर अपने आप खुलने लगते हैं। गंगाजल का छिड़काव करने परिवार के सदस्यों का जीवन सुखमय हो जाता है।

गंगाजल का छिड़काव वास्तु शास्त्र का सबसे सरल लेकिन शक्तिशाली उपाय है जो नेगेटिविटी, वास्तु दोष और घरेलू कलह को जड़ से खत्म कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। डिस्क्लेमर: यह खबर विभिन्न माध्यमों, धर्म ग्रंथों और विशेषज्ञों के सलाह पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
