Hindi News फोटो पंचांग-पुराणगणेश चतुर्थी 2023: अगर आप भी घर पर गणपति बप्पा लाने वाले हैं, तो जान ये 10 जरूरी बातें

गणेश चतुर्थी 2023: अगर आप भी घर पर गणपति बप्पा लाने वाले हैं, तो जान ये 10 जरूरी बातें

गणेश चतुर्थी के दिन भगवान श्रीगणेश को लोग घर लाते हैं और मूर्ति स्थापना करते हैं। अगर आप भी इस साल गणपति बप्पा घर...

Saumya Tiwari
Tue, 19 Sep 2023 05:21 AM
गणेश चतुर्थी 2023: अगर आप भी घर पर गणपति बप्पा लाने वाले हैं, तो जान ये 10 जरूरी बातें1/10

गणेश चतुर्थी का दिन बप्पा के उपासकों के लिए खास

हर साल भादो मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन से 10 दिनों के लिए गणेशोत्सव भी प्रारंभ होता है। इस साल गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को है। गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घर में बप्पा की मूर्ति लाते हैं। अगर आप भी इस साल अपने घर पर गणेश जी की मूर्ति लाने का विचार कर रहे हैं तो कुछ वास्तु नियमों का जानना जरूरी है।

गणेश चतुर्थी 2023: अगर आप भी घर पर गणपति बप्पा लाने वाले हैं, तो जान ये 10 जरूरी बातें2/10

वास्तु नियमों के अनुसार करें मूर्ति स्थापना

शास्त्रों के अनुसार, गणेश चतुर्थी पर वास्तु नियमों के हिसाब से अपने घर में मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से बप्पा का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।

गणेश चतुर्थी 2023: अगर आप भी घर पर गणपति बप्पा लाने वाले हैं, तो जान ये 10 जरूरी बातें3/10

कैसी मूर्ति लाना होता है शुभ

वास्तु नियम के अनुसार, बप्पा की मूर्ति में एक चूहा और मोदक जरूर मौजूद होना चाहिए। यह भी अत्यंत शुभ माना जाता है। क्योंकि जहां मोदक भगवान को अत्यंत प्रिय है वहीं चूहा उनका वाहन है।

संबंधित फोटो गैलरी

गणेश चतुर्थी 2023: अगर आप भी घर पर गणपति बप्पा लाने वाले हैं, तो जान ये 10 जरूरी बातें4/10

आत्मविश्वास में होती है वृद्धि

वास्तु के अनुसार घर में भगवान गणेश की सिन्दूरी रंग की मूर्ति लाने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। आप चाहें तो सफेद गणेश जी की मूर्ति भी अपने घर ला सकते हैं। वास्तु के अनुसार इससे घर में खुशहाली बनी रहती है।

गणेश चतुर्थी 2023: अगर आप भी घर पर गणपति बप्पा लाने वाले हैं, तो जान ये 10 जरूरी बातें5/10

किस दिशा में करें मूर्ति स्थापना

वास्तु के अनुसार भगवान गणेश की मूर्ति को घर में उत्तर दिशा में स्थापित करनी चाहिए। यह दिशा देवी लक्ष्मी और भगवान शिव को समर्पित मानी जाती है।

गणेश चतुर्थी 2023: अगर आप भी घर पर गणपति बप्पा लाने वाले हैं, तो जान ये 10 जरूरी बातें6/10

मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न

वास्तु के मुताबिक, इस दिशा में देवी लक्ष्मी और शिव का वास है। इस दिशा में भगवान गणेश का मुख रखने से महादेव और मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है।

गणेश चतुर्थी 2023: अगर आप भी घर पर गणपति बप्पा लाने वाले हैं, तो जान ये 10 जरूरी बातें7/10

घर में धन का होता है आगमन

एक अन्य वास्तु नियम के अनुसार, गणपति देवता का मुख घर के मुख्य द्वार की ओर होना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इससे घर में हमेशा सुख-शांति और धन-संपदा बनी रहती है।

गणेश चतुर्थी 2023: अगर आप भी घर पर गणपति बप्पा लाने वाले हैं, तो जान ये 10 जरूरी बातें8/10

इस बात का भी रखें ध्यान

गणेश चतुर्थी पर अपने घर लाने के लिए मूर्ति चुनते समय गणेश जी की सूंड की मुद्रा और दिशा का ध्यान रखें।

गणेश चतुर्थी 2023: अगर आप भी घर पर गणपति बप्पा लाने वाले हैं, तो जान ये 10 जरूरी बातें9/10

ऐसी मूर्ति घर लाना माना जाता है शुभ

वास्तु के अनुसार, बैठे हुए और बाईं ओर झुकी हुई सूंड वाले गणेश जी सबसे शुभ होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ऐसी मूर्ति घर में लाने से सुख, धन और शांति का आगमन होता है।

गणेश चतुर्थी 2023: अगर आप भी घर पर गणपति बप्पा लाने वाले हैं, तो जान ये 10 जरूरी बातें10/10

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

संबंधित फोटो गैलरी