Fengshui Tips : घर, दुकान या ऑफिस, धन कमाने के लिए करें ये 1 उपाय

Fengshui Tips : फेंग शुई शास्त्र में फेंगशुई कैट का जिक्र है, जो काफी लकी मानी जाती है। घर, दुकान हो या ऑफिस, फेंग शुई की लकी कैट रखने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और समृद्धि भी बनी रहती है। 

Shrishti ChaubeyAug 05, 2026 04:44 am IST
1/7

फेंगशुई कैट

फेंगशुई में सुख, समृद्धि को बनाए रखने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। फेंगशुई शास्त्र में फेंगशुई कैट का जिक्र है, जो काफी लकी मानी जाती है। घर, दुकान हो या ऑफिस, फेंगशुई की लकी कैट रखने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और समृद्धि भी बनी रहती है।

2/7

क्या है फेंगशुई कैट?

फेंगशुई कैट को मानेकी नेको के नाम से भी जाना जाता है। फेंगशुई बिल्ली को सौभाग्य बिल्ली या धन बिल्ली के रूप में भी जाना जाता है। फेंगशुई लकी कैट दिखने में बिल्ली की एक क्यूट मूर्ति है, जो एक हाथ लहराती हुई दर्शाई गई है।

3/7

क्या ऑफिस में फेंगशुई बिल्ली रखनी चाहिए?

हां, ऑफिस में फेंगशुई कैट रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है ऑफिस में फेंगशुई लकी कैट रखने से नए मौके मिलते हैं। ऑफिस की डेस्क को फेंगशुई कैट न केवल एस्थेटिक लुक देती है बल्कि इसकी पॉजिटिव एनर्जी सफलता पाने में भी मदद करती है।

4/7

हरी फेंगशुई कैट

हरी रंग की फेंगशुई कैट सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। यह कैट ना सिर्फ धन और सेहत में सुधार लाती है। हरी फेंगशुई कैट को प्रगति का प्रतीक भी माना जाता है।

5/7

गोल्डन फेंगशुई कैट

सुनहरे रंग की बिल्ली को फेंगशुई में भाग्यशाली माना जाता है। फेंगशुई की गोल्डन लकी कैट को रखने से धन संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं। अगर आप पैसों की प्रॉब्लम से परेशान हैं तो आपको गोल्डन रंग की फेंगशुई कैट अपने घर या दुकान में रखनी चाहिए।

6/7

धन लाभ के लिए कौन सी फेंगशुई कैट रखनी चाहिए?

फेंगशुई लकी कैट अलग-अलग रंग में आती है। समृद्धि में वृद्धि के लिए गोल्डन रंग की कैट को घर और दुकान पर रखना चाहिए। अगर आप चाहते हैं पैसों की स्थिति स्टेबल रहे तो घर में नीले रंग की कैट को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

7/7

फेंगशुई कैट रखने के नियम

फेंगशुई कैट को हमेशा मुख्य द्वार की ओर मुंह करके रखना चाहिए ताकि वह सौभाग्य को अंदर बुला सके। इस बात का ध्यान रखें कि मूर्ति टूटी- फूटी या दरारों वाली न हो। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणFengshui Tips : घर, दुकान या ऑफिस, धन कमाने के लिए करें ये 1 उपाय