बिजनेस में बार-बार आ रही रुकावट? फेंगशुई के ये उपाय चमका देंगे किस्मत, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते

किसी भी तरह का बिजनेस शुरू करना जितना आसान लगता है, उसे लगातार आगे बढ़ाना उतना ही चुनौतीपूर्ण होता है। कई बार मेहनत और सही रणनीति के बावजूद काम-धंधे में मनचाही ग्रोथ नहीं मिलती। ऐसे में लोग वर्कप्लेस के माहौल और वहां रखी चीजों पर भी ध्यान देते हैं।

Navaneet RathaurSep 06, 2026 07:15 pm IST
Follow us on Google News
1/9

फेंगशुई के अनुसार ऑफिस

फेंगशुई में ऑफिस की दिशा, सामान की व्यवस्था और कुछ खास प्रतीकों को सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। जीवन में सफलता पाने के लिए फेंगशुई में कई नियम बताए गए हैं। हालांकि, ये पारंपरिक मान्यताएं हैं और इनका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

2/9

ऑफिस में रखें फेंगशुई ड्रैगन

फेंगशुई में ड्रैगन को शक्ति, ऊर्जा और सक्रियता का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि ऑफिस में ड्रैगन की प्रतिमा या तस्वीर रखने से काम करने की ऊर्जा और कारोबार में आगे बढ़ने की भावना मजबूत होती है। इसे ऑफिस की पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, ऑफिस में लकड़ी, मिट्टी या क्रिस्टल से बने ड्रैगन का इस्तेमाल करना चाहिए।

3/9

कुर्सी के पीछे लगाएं पहाड़ की तस्वीर

ऑफिस में बैठते समय पीठ के पीछे मजबूत दीवार होना फेंगशुई के लिहाज से अच्छा माना जाता है। इसके लिए कुर्सी के पीछे पहाड़ या पर्वत की तस्वीर लगाने की सलाह दी जाती है। इसे स्थिरता और मजबूत आधार का प्रतीक माना जाता है। ऑफिस-लेआउट गाइड भी डेस्क के पीछे ठोस सहारा और सामने खुली जगह रखने की सलाह देते हैं।

4/9

दक्षिण दिशा में फीनिक्स की तस्वीर

फेंगशुई में फीनिक्स को उन्नति और नई संभावनाओं से जोड़कर देखा जाता है। बिजनेस में सफलता के लिए ऑफिस की दक्षिण दिशा में फीनिक्स की तस्वीर लगाना शुभ होता है। मान्यता है कि फीनिक्स महत्वाकांक्षा और विकास की ऊर्जा को बढ़ाने वाला प्रतीक है।

5/9

डेस्क के पीछे दरवाजा ना हो

काम करने की जगह चुनते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बैठने पर पीठ सीधे दरवाजे की ओर ना हो। फेंगशुई में इसे कमजोर स्थिति माना जाता है। कुर्सी से ऑफिस का प्रवेश द्वार दिखाई देना अच्छा होता है, लेकिन डेस्क सीधे दरवाजे की लाइन में ना हो।

6/9

ऑफिस से कबाड़ और अव्यवस्था हटाएं

फेंगशुई में बिखरा सामान ऊर्जा के प्रवाह में रुकावट से जोड़ा जाता है। इसलिए डेस्क पर अनावश्यक फाइलें, पुराने कागज और बेकार सामान जमा करके ना रखें। बता दें कि व्यवस्थित डेस्क काम के दौरान चीजें खोजने में लगने वाला समय कम कर सकती है, जिससे कार्यक्षमता बेहतर होगी।

7/9

ऑफिस का प्रवेश द्वार रखें साफ

फेंगशुई में मुख्य द्वार को ऊर्जा के प्रवेश का महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। इसलिए ऑफिस के एंट्रेंस पर सामान, पुराने डिब्बे या ऐसी चीजें ना रखें, जिनसे रास्ता बाधित हो। साफ और व्यवस्थित एंट्री ना केवल फेंगशुई की दृष्टि से बेहतर मानी जाती है, बल्कि क्लाइंट और कर्मचारियों पर भी व्यवस्थित माहौल का अच्छा प्रभाव पड़ता है।

8/9

डूबते जहाज की तस्वीर से बचें

फेंगशुई के अनुसार, ऑफिस में डूबते जहाज या टाइटैनिक जैसी तस्वीरें लगाने से बचना चाहिए। मान्यता है कि ऐसी तस्वीरों को नुकसान और ठहराव के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। इसी तरह ऑफिस में बहुत ज्यादा नुकीले फर्नीचर से बचने सलाह दी जाती है।

9/9

सजावट से ज्यादा जरूरी है सही व्यवस्था

फेंगशुई में प्रतीकों और दिशाओं के साथ-साथ पूरे स्थान के संतुलन पर जोर दिया जाता है। इसलिए केवल ड्रैगन, फीनिक्स या कोई दूसरी वस्तु रखने के बजाय ऑफिस में पर्याप्त रोशनी, साफ रास्ते, व्यवस्थित डेस्क और आरामदायक बैठने की व्यवस्था पर भी ध्यान दें। याद रखें, कारोबार की सफलता के लिए उपायों के साथ-साथ सही बिजनेस प्लान, मेहनत, ग्राहक सेवा और वित्तीय अनुशासन भी बहुत जरूरी हैं। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणबिजनेस में बार-बार आ रही रुकावट? फेंगशुई के ये उपाय चमका देंगे किस्मत, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते