
बुध ग्रह का रत्न पन्ना को सही व्यक्ति द्वारा उचित विधि से धारण किए जाने पर ही यह व्यापार, नौकरी, शिक्षा और पारिवारिक सुख में उल्लेखनीय लाभ दे सकता है। लेकिन गलत कुंडली या अशुद्ध पन्ना नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं पन्ना रत्न के फायदे, किसे पहनना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

2/8पन्ना धारण करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है और बुद्धि तेज होती है। छात्रों और पेशेवरों के लिए यह एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता सुधारता है। व्यापारियों को यह नई योजनाओं और संचार में सफलता दिलाता है। वाणी प्रभावशाली बनती है, जिससे बातचीत और प्रेजेंटेशन में फायदा होता है। स्वास्थ्य की लिहाज से यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और मानसिक तनाव कम करता है। घर में पन्ना रत्न रखने पर धन-धान्य और संतान सुख में वृद्धि होती है।

3/8व्यापार में तरक्की चाहने वाले लोगों के लिए पन्ना बहुत प्रभावी माना जाता है। यह नई सोच, रचनात्मकता और स्मार्ट निर्णय लेने में मदद करता है। नौकरी में प्रमोशन, सरकारी कामों या संचार से जुड़े क्षेत्रों (जैसे मीडिया, लेखन, आईटी) में सफलता मिल सकती है। मान्यता है कि बुध की कमजोर स्थिति वाले लोगों को यह रत्न उन्नति दिलाता है।

4/8पन्ना मुख्य रूप से मिथुन और कन्या लग्न वालों के लिए शुभ होता है। वृष, तुला, मकर और कुंभ लग्न में भी सलाह अनुसार, फायदेमंद रह सकता है। यदि बुध की महादशा या अंतरदशा चल रही हो और बुध 6वें, 8वें या 12वें भाव में ना हो, तो पन्ना धारण करने से लाभ होता है। बुध यदि मंगल, शनि, राहु या केतु के साथ हो या शत्रु ग्रहों की दृष्टि में हो, तो भी यह रत्न रुकावटें दूर कर सकता है। रोगी व्यक्ति को कुंडली देखकर पहनाने से आरोग्य लाभ मिलता है। लाल किताब के अनुसार, सोए हुए ग्रह को जागृत करने के लिए संबंधित रत्न धारण किया जा सकता है।

5/8पन्ना बुधवार के दिन पहनना सबसे अच्छा माना जाता है। इसे चांदी या सोने की अंगूठी में मध्यमा या कनिष्ठा अंगुली में धारण करें। धारण से पहले गंगाजल और दूध में शुद्ध करें। 'ॐ बुं बुधाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। रत्न का वजन कम से कम 3-4 रत्ती का होना चाहिए। असली पन्ना गहरा हरा, पारदर्शी और बिना दरार का होना चाहिए। अशुद्ध, नकली, टूटा-फूटा या गलत धातु में पहना पन्ना धन हानि, मानसिक अशांति या स्वास्थ्य समस्या पैदा कर सकता है।

6/8बुध यदि कुंडली में तीसरे या बारहवें भाव में हो, या 6, 8, 12 का स्वामी हो, तो पन्ना धारण करने से नुकसान हो सकता है। बुध की महादशा में यदि वह 8वें या 12वें भाव में हों, तो समस्या बढ़ सकती है। मेष, कर्क और वृश्चिक लग्न वालों को सावधानी से बचना चाहिए। बुध मीन राशि में बुरा प्रभाव दे रहा हो, तो कभी-कभी फायदा हो सकता है, लेकिन कुंडली विशेषज्ञ से जांच जरूरी है।

7/8पन्ना हमेशा योग्य ज्योतिषी की सलाह से ही पहनें। पहले कुंडली का विश्लेषण करवाएं। अगर नुकसान के लक्षण दिखें, जैसे - मानसिक बेचैनी, व्यापार में हानि या स्वास्थ्य समस्या, तो तुरंत उतार दें। असली पन्ना चुनें और सही मुहूर्त में धारण करें।

8/8पन्ना रत्न व्यापार में तरक्की, बुद्धि की प्रखरता और कई क्षेत्रों में सफलता दिला सकता है, लेकिन यह हर किसी के लिए नहीं है। गलत समय या गलत व्यक्ति के लिए यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए बिना कुंडली जांच के कभी भी ना पहनें। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
