Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: सोते वक्त सिरहाने पर ना रखें ये चीजें, धन व बुद्धि की होती है हानि

Vastu Tips: सोते वक्त सिरहाने पर ना रखें ये चीजें, धन व बुद्धि की होती है हानि

कई बार शयन कक्ष में वास्तु दोष के कारण अच्छी नींद नहीं आती है। वहीं नींद न आने की समस्या बेचैनी का कारण बन जाती है। ऐसे में वास्तु के मुताबिक अच्छी नींद के लिए सोने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। कुछ ऐसी वस्तुएं हैं, जिन्हें सिरहाने के पास रखना अच्छा नहीं माना जाता है।

Dheeraj PalJan 07, 2026 10:40 am IST
1/8

किताबें ना रखें

वास्तु के मुताबिक सिरहाने किताबें रखकर सोने से बचना चाहिए। कई लोगों की यह आदत होती है कि वह पढ़ते-पढ़ते सो जाते हैं और किताब सिरहाने के पास रख देते हैं। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता इससे आपको करियर में परेशानियां आ सकती हैं।

2/8

बुध होता है कमजोर

किताबों का कारक ग्रह बुध को माना गया है और किताबों को अव्यवस्थित या सिरहाने के पास रखने से बुध कमजोर हो सकता है, जिससे हमारी बुद्धि पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। साथ ही अखबार, मैगजीन सिर पर रखकर नहीं सोना चाहिए। इनका आपके जीवन पर काफी निगेटिव असर पड़ सकता है। इन चीजों को सिरहाने पर रखने वाले जीवन में कभी भी तरक्की नहीं कर पाते हैं।

3/8

गैजेट्स

ज्यादातर लोगों को सोते वक्त मोबाइल चलाने की लत है। मोबाइल चलाते-चलाते लोग सो जाते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए नुकसान तो है ही, साथ ही वास्तु के मुताबिक इससे जीवन में दरिद्रता का वास भी होने लगता है। मोबाइल के अलावा घड़ी, लैपटॉप से लेकर अन्य इलेक्ट्रिकल गैजेट्स नहीं रखना चाहिए।

4/8

पर्स या वॉलेट

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको रात को सोते समय अपने सिरहाने पर कभी भी वॉलेट या फिर पर्स को नहीं रखना चाहिए। अगर आप रात को सोते समय अपने सिरहाने के पास वॉलेट या फिर पर्स रखते हैं तो आपके लाख कोशिशों के बावजूद भी आपके पास पैसे ठहरते नहीं है।

5/8

शयन कक्ष में जूते-चप्पल

बहुत से लोग सोने वाले कमरे में बेड के नीचे ही जूते-चप्पल रखा छोड़ देते हैं। कुछ लोग तो अपने सिरहाने के आसपास ही चप्पलों को रख देते हैं। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करना बहुत अशुभ माना जाता है इससे आपके मन पर बुरा असर पड़ता है, इससे आपकी तबीयत बार बार खराब हो सकती है।

6/8

सोना भी ना रखें

ज्योतिष में स्वर्ण धातु को शुभ और पवित्र माना जाता है। इस धातु का सीधा संबंध बृहस्पति से है। लेकिन ज्योतिष के अनुसार, स्वर्ण धातु तो सिरहाने के आसपास या सिरहाने के नीचे कभी भी सोना नहीं रखना चाहिए। इससे आपका गुस्सा बढ़ सकता है। इसके साथ ही इससे गुरु और सूर्य के अच्छे फल भी आपको प्राप्त नहीं होते।

7/8

बोतल सिरहाने ना रखें

वहीं, रात को सोते समय पानी की बोतल सिरहाने रखकर सोने से मानसिक स्थिति प्रभावित हो सक है। रात में सोते समय जंजीर या रस्सी भी अपने सिरहाने के पास नहीं रखना चाहिए। इससे करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सोते समय सिरहाने के पास दवाईया भी नहीं रखना चाहिए। यह जीवन में वास्तु दोष का कारण बन सकता है।

8/8

नोट

यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।