Vastu Tips: मनी प्लांट से ज्यादा असरदार है Crassula Plant? इस ट्रिक से लगाने पर बेहतर होगी आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र में क्रासुला प्लांट को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। जानें इसे घर में किस दिशा और तरीके से लगाने पर आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक असर पड़ सकता है?

Garima SinghMay 12, 2026 07:14 pm IST
1/8

वास्तु शास्त्र का चमत्कारी पौधा क्रासुला प्लांट

जेड प्लांट सा दिखने वाला क्रासुला प्लांट की मांग इन दिनों ज्यादा होने लगी है। दरअसल वास्तु शास्त्र और फेंगशुई की दुनिया में इस पौधे को मनी मैग्नेट का नाम दिया गया है। मान्यता है कि इसकी मोटी और हरी पत्तियां घर में सकारात्मक ऊर्जा ले आती हैं। साथ ही इनकी एनर्जी से घर में सुख-समृद्धि आती है। हालांकि इसके रखने की दिशा से लेकर सही जगह काफी मायने रखती है। तभी ये पौधा ज्यादा से ज्यादा फायदे देता है।

2/8

मनी प्लांट vs क्रासुला प्लांट

लोग क्रासुला प्लांट को मनी प्लांट से ज्यादा प्रभावशाली मानते हैं। माना जाता है कि ये पौधा आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के साथ-साथ घर में खुशहाली लेकर आता है। साथ ही ये घर में नकारात्मक ऊर्जा को आने से भी रोकता है।

3/8

क्रासुला प्लांट को रखने की सही जगह

वास्तु शास्त्र के हिसाब से क्रासुला प्लांट को अगर घर के मुख्य द्वार पर रखा जाए तो बहुत शुभ होता है। मुख्य द्वार पर दाहिनी ओर इसे रखने से घर में बरकत आती है। मान्यता है कि इसकी एनर्जी से घर में हर काम बनने लगते हैं।

4/8

इन जगहों पर ना रखें क्रासुला प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रासुला प्लांट को कुछ जगहों पर बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। शास्त्र के हिसाब से इसे बेडरूम, बाथरूम और अंधेरी जगहों पर रखना सही नहीं माना जाता है। इसे जितनी साफ और खुली जगह पर रख जाए ये उतना ही फलदायी होगा।

5/8

पैसों की दिक्कत खत्म करेगा क्रासुला प्लांट

अगर आप लंबे समय से आर्थिक दिक्कतों का सामना करते आ रहे हैं तो घर और ऑफिस में इसे रखा जा सकता है। ये धीरे-धीरे पैसों से जुड़ी हर दिक्कत को खत्म कर देगा और घर में पैसा टिकने लगेगा।

6/8

हल्की धूप में रखें क्रासुला प्लांट

अगर आप क्रासुला प्लांट लाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इसे कभी भी तेज धूप में नजर रखें। इससे इसकी पत्तियों को नुकसान पहुंच सकता है। इसे हमेशा हल्की धूप और प्राकृतिक रोशनी में ही रखना चाहिए।

7/8

इस तरह करें क्रासुला प्लांट की देखभाल

इस पौधे को ज्यादा पानी देने की जरूरत नहीं होती है। इसकी मिट्टी सूखी लगे तभी पानी डालें क्योंकि जरूरत से ज्यादा पानी जड़ों को खराब कर सकता है और पौधा जल्दी खराब हो सकता है। ऐसे में पानी ध्यान से ही डालें।

8/8

क्रासुला प्लांट रखने की सही दिशा

अब जान लेते हैं कि आखिर इस पौधे को किस दिशा में रखा जाए कि ये ज्यादा से ज्यादा लाभ दें? वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को हमेशा उत्तर या फिर पूर्व दिशा में रखना सही माना जाता है। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: मनी प्लांट से ज्यादा असरदार है Crassula Plant? इस ट्रिक से लगाने पर बेहतर होगी आर्थिक स्थिति