Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणचैत्र नवरात्रि 2021 के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, मां दुर्गा की बरसेगी असीम कृपा

चैत्र नवरात्रि 2021 के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, मां दुर्गा की बरसेगी असीम कृपा

हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक नवरात्रि 13 अप्रैल से शुरू होने वाले हैं। भक्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की अराधना करने के साथ व्रत रखते हैं। मान्यता है कि ऐसा...

Saumya TiwariThu, 8 April 2021 09:08 AM
1/7

13

हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक नवरात्रि 13 अप्रैल से शुरू होने वाले हैं। भक्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की अराधना करने के साथ व्रत रखते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि में कुछ व्रत नियमों का पालन करना जरूरी होता है।

2/7

मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में काम भावना पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। नवरात्रि के दौरान महिला व पुरुष दोनों को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। कहते हैं कि मां मन से मां दुर्गा की पूजा करने से वह भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

3/7

महिलाओं का सम्मान करने वालों पर मां सदैव अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखती हैं। कहा जाता है कि जिस परिवार में महिलाओं का सम्मान होता है, वहां मां दुर्गा वास करती हैं। ऐसे में मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए महिलाओं का सम्मान करें।

4/7

-

नवरात्रि के दिनों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नवरात्रि के नौ दिन काले वस्त्र धारण करने से बचना चाहिए। इसके अलावा इन दिनों बाल, दाढ़ी और नाखून आदि भी नहीं काटने की मान्यता है।

5/7

मान्यता है कि घर में कलश स्थापना करने के बाद घर को खाली नहीं छोड़ना चाहिए। घर के किसी एक सदस्य को घर में हमेशा रहना चाहिए। नवरात्रि के दौरान दिन में नहीं सोना चाहिए।

6/7

-

नवरात्रि के दिनों में मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। नवरात्रि के नौ दिन पूर्ण सात्विक आहार लेना चाहिए।

7/7

-

मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिन वाद-विवाद से बचना चाहिए। इस दौरान किसी को भी कटु वचन नहीं कहने चाहिए।