अंक ज्योतिष: मूलांक 1 वालों को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, करियर में आती है बाधा

मूलांक 1 वाले वैसे तो काफी क्रिएटिव होते हैं और अपने करियर में भी अच्छा करते हैं। हालांकि कई बार कुछ गलतियों की वजह से इनके करियर में रुकावटें आने लगती हैं।

Garima SinghApr 14, 2026 02:00 pm IST
1/7

मूलांक 1 वाले लोग ना करें ये गलतियां

न्यूमेरेलॉजी यानी अंक ज्योतिष में सारा खेल जन्म की तारीख के योग का होता है। इसके जरिए किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, पर्सनैलिटी और भविष्य से जुड़ी बातें जानी जा सकती हैं। अंक ज्योतिष में कुल 1 से लेकर 9 तक के मूलांक होते हैं और इन सभी का ग्रह स्वामी अलग-अलग होता है। ऐसे में आपस में ही ये लोग काफी अलग होते हैं। मूलांक से हमें अपने करियर, रिलेशनशिप, हेल्थ के साथ-साथ आगे बढ़ने की सही दिशा भी मिल सकती है। आज बात करेंगे मूलांक 1 के बारे में। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार इनमें लीडरशिप क्वालिटी तो कमाल की होती है लेकिन कुछ गलतियों की वजह से ये लोग अपना ही काम खराब कर लेते हैं। कुछ गलतियां इनके करियर ग्रोथ में भी बाधा डाल सकती हैं। अगर आप मूलांक 1 वाले हैं तो इस बारे में ध्यान से पढ़ें-

2/7

हर चीज की जिम्मेदारी अकेले ही लेना

मूलांक 1 वालों को लगता है कि वो अकेले ही सब कुछ कर सकते हैं लेकिन ये संभव नहीं हो सकता है। अगर हर चीज का बैलेंस बनाया जाए तो ये संभव नहीं है। हर काम खुद से करने का मतलब है कि फिर अपने ऊपर बिल्कुल भी ध्यान ना देना। हालांकि हर काम अकेले करने का प्रेशर कई बार इतना ज्यादा हो जाता है कि सामने आया मौका भी हाथ से छूट सकता है। ऐसे में मूलांक 1 वालों को अपनी इस चीज पर काम करना चाहिए।

3/7

दूसरों की बातें ना सुनना

न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से मूलांक 1 वालों में लीडरशिप क्वालिटी होती है लेकिन कई बार ये दूसरों की सलाह को नजरअंदाज कर देते हैं। ये गलत है। करियर ग्रोथ के लिए दूसरों की सलाह भी सुननी जरूरी है। ये चीज प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि इनके पर्सनल लाइफ पर भी लागू होती है।

4/7

गुस्सा बहुत करना

मूलांक 1 वालों की एक कमी ये भी है कि हर बात पर जल्दी रिएक्ट कर देते हैं। हर एक छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आने का मतलब यही है कि आपकी प्रोफेशनल लाइफ पर इसका असर अच्छा नहीं पड़ेगा। अगर आप शांत रहकर कोई फैसला लेंगे तो रिजल्ट अच्छा मिलने की पूरी संभावना है। ऐसा करने से लोगों पर आपका भरोसा भी बढ़ता है। ऐसे में टीम वर्क अच्छा होता है और आपके करियर में भी चार चांद लगते हैं।

5/7

परफेक्शन के चक्कर में पीस खराब करना

ऐसा होता है ना हर एक छोटी से छोटी चीज में परफेक्शन निकालने की आदत के चलते लगभग हर काम में देरी होने लगती है। कई बार तो ऐसी स्थिति बन जाती है कि ज्यादा परफेक्शन के चक्कर हाथ लगा मौका भी दूर हो जाता है। ऐसे में चीजों का सही बैलेंस और स्मार्ट काम करना जरूरी है। इससे समय भी बचेगा और रिजल्ट भी बेहतर मिलेगा।

6/7

दूसरों पर भरोसा कम करना

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 1 वाले लोग कई बार सामने वाले इंसान पर ठीक से भरोसा नहीं कर पाते हैं। इन्हें सामने वाले शख्स को थोड़ा समय देने की जरूरत होती है लेकिन ऐसा कई बार होता है कि ये ऐसा नहीं करते हैं। ऐसे में अपनी इस आदत के चलते ये अच्छे और लॉयल इंसान को भी खुद से दूर करते जाते हैं।

7/7

मूलांक 1 वालों के लिए उपाय

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 1 वालों का ग्रह स्वामी सूर्य होता है। ऐसे में मूलांक 1 वालों को हर दिन उगते हुए सूरज को अर्घ्य देना चाहिए। इससे सोच हमेशा पॉजिटिव बनी रहती है। इसके अलावा रविवार के दिन दान जरूर करें। ऐसी मान्यता है कि नियमित रूप से ऐसा करने पर आगे बढ़ने के काफी मौके मिलते हैं और कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणअंक ज्योतिष: मूलांक 1 वालों को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, करियर में आती है बाधा