Panna पहने बिना भी मजबूत हो सकता है बुध ग्रह, हर बुधवार अपनाएं 6 आसान उपाय

Budhwar Upay: पन्ना धारण किए बिना भी आप अपनी कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन आसान उपायों और आदतों से भगवान गणेश का आशीर्वाद पाया जा सकता है? 

Garima SinghMay 20, 2026 10:23 pm IST
1/8

पन्ना पहने बिना भी मजबूत हो सकता है बुध

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए पन्ना पहनने की सलाह दी जाती है। हालांकि इस रत्न के बिना भी कुछ आसान उपाय और अच्छी आदतों को अपनाकर भी आप कुंडली में मौजूद बुध ग्रह को मजबूत कर सकते हैं। बुध मजबूत होने से व्यक्ति की कम्यूनिकेशन स्किल्स अच्छी होती है और करियर-बिजनेस में सफलता की राह आसान हो जाती है। आइए जानते हैं कि पन्ना के बिना भी बुध को कैसे मजबूत किया जा सकता है?

2/8

गणेश जी को चढ़ाए दूर्वा

हर बुधवार सुबह गणेश जी की पूजा करें। उन्हें दूर्वा और मोदक चढ़ाएं और इसी के साथ ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप भी करें। ऐसा करने से बुध ग्रह से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

3/8

करें बुध मंत्र का जाप

हर बुधवार आप ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः मंत्र का जाप करें। रोज थोड़ा समय निकालकर इस मंत्र को बोलने से मन शांत रहता है और कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता है।

4/8

हरे रंग का ज्यादा इस्तेमाल

बुध ग्रह का संबंध हरे रंग से माना जाता है। बुधवार के दिन हरे कपड़े पहनें। हरी चीजें पास रखें या फिर घर में छोटे पौधे लगाएं। इससे मन शांत भी शांत रहेगा और बुध भी मजबूत होता है।

5/8

बुध को मजबूत करेगी आपकी बोली

ज्योतिष शास्त्र के अनसुार बुध का सीधा असर हमारी बातों पर पड़ता है। गुस्से में बोलना, दूसरों को नीचा दिखाना या फिर किसी से भी झूठ बोलना बुध ग्रह को कमजोर करता है। अगर आप किसी से भी प्यार और समझदारी से बात करेंगे तो ये आपके लिए अच्छा होगा।

6/8

बुधवार को करें इन चीजों का दान

बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए गरीब बच्चों को कॉपी, किताब, पेन या फिर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग दान करना चाहिए। इससे पढ़ाई, नौकरी और बिजनेस में अच्छे मौके मिलने लगते हैं।

7/8

गाय को खिलाएं हरा चारा

अगर आपकी कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है तो बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। माना जाता है कि इससे बुध ग्रह मजबूत होते हैं और फिर सारे रुके या फिर अटके काम बनने लगते हैं।

8/8

बुध मजबूत होने पर दिखेंगे ये बदलाव

अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता जाएगा तो कई बदलाव आप महसूस करेंगे। दिमाग तेज चलने लगेगा। आप हर फैसला जल्दी और सही लेंगे। वहीं करियर और बिजनेस से जुड़ी हर चीज में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणPanna पहने बिना भी मजबूत हो सकता है बुध ग्रह, हर बुधवार अपनाएं 6 आसान उपाय