बाथरूम की नाली की जाली में फंसे रहते हैं बाल? वास्तु दोष संग होंगे ये 4 नुकसान

अगर आपके बाथरूम में हमेशा गंदगी रहती है तो लाजमी है कि राहु दोष घर में लगेगा ही। वास्तु में माना जाता है कि बाथरूम की नाली की जाली अगर गंदी हो तो इससे कई नुकसान हो सकते हैं।

Garima SinghSep 15, 2026 03:35 am IST
Follow us on Google News
1/7

बाथरूम की नाली की जाली ना हो गंदी

वास्तु शास्त्र में घर की साफ-सफाई को काफी अहम माना जाता है। वहीं बात जब बाथरूम की आती है तो मान्यता है कि इसे साफ रखना और भी जरूरी है। आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि बाथरूम की नाली के पास कई बार बाल जमा होने लगते हैं जोकि बिल्कुल भी सही नहीं है। माना जाता है कि अगर इसे साफ नहीं किया जाए को घर की पॉजिटिव एनर्जी इससे बुरी तरह से प्रभावित होती है। जानें इससे और क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?

2/7

आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा बुरा असर

वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार पानी का रुकना मतलब पैसों की दिक्कत बढ़ने से जोड़कर देखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि बाथरूम में नाली के पास गंदगी जमा होने से फालतू के खर्चे बढ़ने लगते हैं। इसके अलावा पैसा हाथ में नहीं टिकता है।

3/7

बढ़ने लगता है राहु का असर

वास्तु शास्त्र में में नाली की गंदगी को बहुत ही खराब माना जाता है। मान्यता है कि अगर ऐसा होता है तो घर में राहु के नेगेटिव प्रभाव बढ़ने लगते हैं। ऐसी स्थिति में घर में हमेशा तनाव रहेगा। बिना बात के ही उलझन महसूस होगी और ऐसा लगेगा कि मन शांत नहीं है।

4/7

घर में हो सकता है क्लेश

वास्तु शास्त्र के नियम के हिसाब से बाथरूम में गंदगी कभी नहीं होनी चाहिए। ये घर पर बुरा असर डालता है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव की स्थिति पैदा होती है। साथ ही बात-बात पर बहस बढ़ने की संभावना भी हो जाती है। ऐसे में नाली की जाली नियमित रूप से साफ करनी चाहिए।

5/7

स्वास्थ्य पर भी बुरा असर

वास्तु के नियम के हिसाब से अगर नाली के पास बाल रुकता है तो पानी को निकलने में दिक्कत होगी। ऐसे में धीरे-धीरे आसपास गंदगी इकट्ठा होने लगेगी। वास्तु में इसे नेगेटिव एनर्जी से जोड़कर देखा जाता है। ऐसी स्थिति में ये मन और शरीर पर बुरा असर डालता है।

6/7

साफ करें नाली की जाली

अगर आपके घर में बाथरूम उत्तर-पूर्व दिशा की ओर है तो इस दिशा को बहुत ही शुभ माना जाता है। हालांकि इस दिशा में बाथरूम होना नहीं चाहिए। अगर बना हुआ है तो कोशिश करें कि नाली की जाली हमेशा साफ होती रहे। मान्यता है कि ऐसे में नाली की जाली के आसपास रुकावट पैदा होने से नौकरी-बिजनेस में ग्रोथ बुरी तरह से प्रभावित होता है।

7/7

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणबाथरूम की नाली की जाली में फंसे रहते हैं बाल? वास्तु दोष संग होंगे ये 4 नुकसान