
वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें दूसरों से मांगकर इस्तेमाल करने से हमें थोड़ा बचना चाहिए। वास्तु मान्यता है कि इन चीजों के साथ जुड़ी एनर्जी हमारी जिंदगी पर बुरा प्रभाव छोड़ सकती हैं।

2/7अक्सर लोग आपस में अदला-बदली करके एक-दूसरे की घड़ी पहन लेते हैं लेकिन वास्तु में इस आदत को शुभ नहीं माना जाता है। दरअसल घड़ी हर व्यक्ति के अच्छे-बुरे समय का प्रतीक होती है। ऐसे में अपनी घड़ी पहनना ही सही रहता है।

3/7वास्तुशास्त्र के नियम के हिसाब से किसी का पेन काफी लंबे समय तक अपने पास नहीं रखना चाहिए। अगर किसी से जरूरी काम के लिए पेन लिया हो तो उसे इस्तेमाल करने के बाद तुरंत लौटा देना चाहिए नहीं तो इससे करियर में रुकावटें पैदा होती हैं।

4/7दूसरों की ज्वेलरी को भी पहनने से बचना चाहिए। ज्योतिषीय मान्यता है कि ज्वेलरी व्यक्ति के ग्रह एनर्जी से जुड़े होते हैं। ऐसे में इन्हें बहुत ही सोच-समझकर ही पहनना चाहिए।

5/7वास्तुशास्त्र के नियम के हिसाब से कभी किसी के जूते चप्पल भी नहीं पहनने चाहिए। वास्तु में मान्यता है कि दूसरों के जूते-चप्पल पहनने से नेगेटिवि एनर्जी और परेशानियां हमारी जिंदगी को प्रभावित कर सकती है।

6/7ये पूरी तरह से बहुत ही पर्सनल चीज है। इसका इस्तेमाल खुद ही करना चाहिए। किसी दूसरे के कंघी इस्तेमाल करने से बचने की कोशिश करनी चाहिए। इसका संबंध व्यक्ति की एनर्जी से ही होता है। ऐसे में इसे मांगकर इस्तेमाल ना करने से बचें।

7/7दूसरों का रूमाल इस्तेमाल करना भी वास्तुशास्त्र में सही नहीं माना जाता है। वास्तु में ऐसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। अपनी निजी चीजों को अलग रखना बेहतर होता है। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
