
अगर आपको ऐसा लगता है कि घर में बिना वजह ही कलेश हो रहा है। बात-बात पर बहस हो रही है। तो आसपास नजर डालें। जानें वास्तु के अनुसार किन चीजों को घर में रखने से नेगेटिविटी बढ़ने लगती हैं। यहां जानें इन चीजों के बारे में जिनसे घर में नेगेटिविटी आती है।

2/7वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार घर में टूटे हुए बर्तन और कांच का सामान नहीं रखना चाहिए। इन्हें घर में रखने से घरवालों के बीच अक्सर मनमुटाव की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में इन्हें समय रहते घर से बाहर कर देना ही सही है।

3/7अगर घर में सूखे फूल और पौधे हैं तो ये घर में नेगेटिव एनर्जी को खींचकर लाएंगे। वास्तु मान्यता है कि इससे घर का माहौल नकारात्मक होता है। साथ ही इनकी मौजूदगी से मनमुटाव की स्थिति बनती है।

4/7घर में कभी भी पुराना कबाड़ इकट्ठा ना होने दें। इसके अलावा पुराना और टूटा-फूटा इलेक्ट्रॉनिक सामान भी ना रखें। वास्तु मान्यता है कि इन चीजों को घर में रखने से एनर्जी में भारीपन सा महसूस होगा और ऐसे में धीरे-धीरे चिड़चिड़ापन बढ़ने लगेगा।

5/7वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी टूटी हुई मूर्तियों को रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। खंडित मूर्तियों को पूजा घर में रखना अपशकुन माना जाता है। वहीं ऐसी पेंटिंग और तस्वीर ना रखें जिसमें उदास चेहरे या फिर कुछ भी नेगेटिव नजर आए। वास्तु मान्यता है कि ऐसी चीजें घर की पॉजिटिव एनर्जी को प्रभावित करती हैं।

6/7अगर आपके घर में कोई ऐसी घड़ी रखी है जो बंद पड़ी है या खराब हो चुकी है तो उसे हटा दें। अगर उसको बनवाकर रख सकते हैं तो ठीक है नहीं तो खराब घड़ी को घर से बाहर कर दें। वास्तु में माना जाता है कि ऐसी घड़ी हमारी ग्रोथ को रोक देती है और घर में नेगेटिव एनर्जी लेकर आती है।

7/7इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
