सीधे जमीन पर नहीं बल्कि स्टैंड पर रखें ये 5 पौधे, घर में नहीं होगी पैसों की दिक्कत

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ पौधों को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि अगर इन्हें जमीन पर रखा जाए तो घर में पैसों का फ्लो रुकता है और धीरे-धीरे पैसों की दिक्कत शुरू होने लगती है।

Garima SinghSep 10, 2026 05:45 pm IST
Follow us on Google News
1/7

किन पौधों को जमीन पर नहीं रखना है?

वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में इन्हें रखने के लिए खास जगह पर रखने का भी नियम है क्योंकि इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और पैसों का फ्लो भी बढ़ता है। जानिए आखिर ऐसे कौन से पौधे हैं जिन्हें सीधे जमीन पर ना रखकर स्टैंड या फिर ऊंची जगह पर रखना चाहिए?

2/7

मनी प्लांट को ऊपर रखें

वास्तु शास्त्र में तो मनी प्लांट को लेकर कई तरह के नियम बताए गए हैं। इसे फर्श पर रखने की बजाय किसी स्टैड पर रखना चाहिए। कोशिश करें कि इसकी बेल हमेशा ऊपर की ओर ही रहें। वास्तु में माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

3/7

जेड प्लांट को स्टैंड पर रखें

वास्तु के नियम के हिसाब से जेड प्लांट को हमेशा ऊंची जगह पर ही रखा जाना चाहिए। इसे घर की पूर्व या फिर उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे खूब ग्रोथ होती है और पैसों का फ्लो अच्छा होता है।

4/7

तुलसी का पौधा जमीन पर ना रखें

तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस पौधे को कभी भी सीधा जमीन पर नहीं रखना चाहिए। नियम के अनुसार इस पौधे को हमेशा किसी ऊंची जगह या फिर स्टैंड पर रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर का माहौल बहुत ही शांत रहता है और घर की पॉजिटिविटी भी बनी रहती है।

5/7

सीधे जमीन पर ना रखें स्नेक प्लांट

वास्तु शास्त्र के हिसाब से स्नेक प्लांट को भी स्टैंड पर रखना सही माना जाता है। इस पौधे को आप मेटल या फिर वूडेन स्टैंड पर रख सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से तनाव की स्थिति कम होती है और घर में बरकत आती है।

6/7

एरेका पाम को जमीन पर ना रखें

एरेका पाम वाला पेड़ साइज में बड़ा होता है। ऐसे में इसे मजबूत स्टैंड पर रखना ही सही माना जाता है। वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि इस तरह से एरेका पाम को रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है।

7/7

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणसीधे जमीन पर नहीं बल्कि स्टैंड पर रखें ये 5 पौधे, घर में नहीं होगी पैसों की दिक्कत