रत्न शास्त्र: करियर में बार-बार आ रही हैं रुकावटें? Pukhraj समेत ये 5 रत्न दिलाएंगे अच्छी ग्रोथ

5 Best Gemstone for Career: रत्नशास्त्र के अनुसार पुखराज समेत 5 ऐसे रत्न हैं जो करियर में आने वाली बाधाओं को आसानी से दूर करते हैं। 

Garima SinghJun 08, 2026 08:23 pm IST
1/7

इन रत्नों की मदद से नौकरी में होगी ग्रोथ

हर कोई चाहता है कि नौकरी में समय-समय पर ग्रोथ होती रहे। हालांकि हर किसी के साथ ऐसा नहीं होता है। रत्न शास्त्र में कुछ ऐसे रत्नों का जिक्र है जो नौकरी में तरक्की दिलाने के रास्ते को आसानी से खोल सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

2/7

पुखराज

पुखराज का संबंध सीधे तौर पर गुरु ग्रह यानी बृहस्तपित से है। रत्न शास्त्र के अनुसार करियर में अच्छी पोजीशन और लगातार ग्रोथ की इच्छा रखने वाले लोगों को इसे जरूर धारण करना चाहिए।

3/7

नीलम

नीलम का संबंध शनि ग्रह से है। जो लोग काम के प्रति सीरियस और फोकस्ड रहना चाहते हैं उनके लिए ये रत्न बेस्ट होता है। मान्यता है कि करियर में बार-बार आने वाली रुकावट को ये दूर करता है और आगे बढ़ने की राह को आसान भी बनाता है।

4/7

पन्ना

पन्ना का संबंध बुध ग्रह से होता है। जो लोग अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स को सुधारना चाहते हैं या फिर अपने आइडिया को निखारना चाहते हैं उनके लिए पन्ना सबसे बेस्ट होता है। बिजनेस और मार्केटिंग की फील्ड से जुड़े लोगों के लिए ये बेस्ट होता है।

5/7

रूबी

रूबी यानी माणिक्य का संबंध सूर्य से है। कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए ये एकमात्र ऐसा रत्न माना जाता है जो जल्दी काम करते है। जो लोग अपनी फील्ड में नाम और सम्मान कमाना चाहते हैं उनके लिए ये रत्न खास माना जाता है।

6/7

ओपल

इस रत्न का संबंध शुक्र ग्रह से है। इसे क्रिएटिविटी और नए मौकों से जुड़ा हुआ माना जाता है। फैशन, मीडिया और डिजाइन की फील्ड में काम कर रहे लोगों के लिए ये रत्न शुभ माना जाता है।

7/7

रखें इस बात का ध्यान

इस बात का जरूर ध्यान रखें कि किसी भी रत्न को पहनने से पहले जानकार ज्योतिषी की सलाह जरूर लें। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणरत्न शास्त्र: करियर में बार-बार आ रही हैं रुकावटें? Pukhraj समेत ये 5 रत्न दिलाएंगे अच्छी ग्रोथ