
फेंगशुई के अनुसार, हर वस्तु की अपनी ऊर्जा होती है। पौधे जीवन और वृद्धि का संकेत देते हैं। हालांकि, गुड लक के नाम पर कोई भी प्लांट घर में रख देना सही नहीं होता है। इसके लिए जगह, दिशा और नियमों का भी ध्यान रखना चाहिए। सही कोने में रखने पर परिवार में सुख-शांति बढ़ती है।

2/9स्नेक प्लांट को आप घर या ऑफिस दोनों जगह लगा सकते हैं। फेंगशुई में इसे सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। इसकी लंबी पत्तियां घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ वातावरण को भी आकर्षक बनाती हैं। इस पौधे को लेकर मान्यता है कि इसे घर में रखने से तनाव कम होता है और मन शांत रहता है। इसे ऐसे स्थान पर रखना बेहतर माना जाता है, जहां पौधे को पर्याप्त रोशनी मिल सके और उसकी नियमित देखभाल की जा सके।

3/9बैम्बू प्लांट फेंगशुई में सबसे लोकप्रिय पौधों में शामिल है। इसे सौभाग्य, सुख-समृद्धि और तरक्की का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि घर में बैम्बू प्लांट रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है। व्यापार या कामकाज से जुड़े लोगों के लिए भी इसे शुभ माना जाता है।

4/9मनी प्लांट को घर की सजावट के लिए काफी पसंद किया जाता है। फेंगशुई की मान्यता के अनुसार, यह पौधा धन और समृद्धि से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि इसकी बेल जितनी अच्छी तरह बढ़ती है, घर में उतनी ही सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक अवसरों का संचार होता है। इसे घर के अंदर ऐसी जगह रखना चाहिए जहां पर्याप्त रोशनी मिले।

5/9जेड प्लांट को क्रासुला के नाम से भी जाना जाता है। इसकी मोटी और हरी पत्तियां इसे बाकी पौधों से अलग बनाती हैं। फेंगशुई में इसे समृद्धि, सफलता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि घर या ऑफिस में जेड प्लांट रखने से पॉजिटिविटी बढ़ती है। खासतौर पर इसे काम करने की जगह के आसपास रखना तरक्की और सफलता की भावना से जोड़ा जाता है।

6/9फेंगशुई में केवल पौधा रखना ही पर्याप्त नहीं माना जाता, बल्कि उसकी सही जगह भी बेहद महत्वपूर्ण जाती है। पौधे को ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां उसे पर्याप्त रोशनी और हवा मिल सके। बहुत अंधेरा या लगातार बंद जगह में पौधे रखने से उनकी सेहत खराब हो सकती है। सूखे, पीले या मुरझाए पत्तों को समय-समय पर हटा देना चाहिए। स्वस्थ और हरा-भरा पौधा घर को सुंदर बनाने के साथ वातावरण को भी ताजा रखता है।

7/9फेंगशुई से जुड़ी मान्यताओं में सूखे और मुरझाए पौधों को सकारात्मक नहीं माना जाता है। इसलिए घर में रखे पौधों की नियमित देखभाल करना जरूरी है। अगर किसी पौधे की पत्तियां लगातार सूख रही हैं, तो उसके पीछे पानी, रोशनी या मिट्टी से जुड़ी वजह हो सकती है। समय रहते उसकी देखभाल करनी चाहिए। पौधा पूरी तरह खराब हो जाए, तो उसे घर में लंबे समय तक रखने के बजाय हटा देना बेहतर माना जाता है।

8/9घर में पौधे रखने के साथ उनकी साफ-सफाई पर भी ध्यान देना चाहिए। पत्तियों पर जमा धूल पौधे की खूबसूरती कम करने के साथ उसकी सेहत को भी प्रभावित कर सकती है। समय-समय पर पत्तियों को हल्के हाथ से साफ करें और गमले में जरूरत से ज्यादा पानी जमा ना होने दें।

9/9फेंगशुई में इन पौधों को सौभाग्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है। हालांकि, इनसे जुड़े दावों को धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं के रूप में ही देखना चाहिए। घर में पौधे लगाने का सबसे बड़ा व्यावहारिक फायदा यह है कि वे घर को हरा-भरा और खूबसूरत बनाते हैं। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
