Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणन्यूमेरेलॉजी: इन 3 मूलांक के जातकों की किस्मत में होता है सच्चा प्यार, पार्टनर छिड़कता है जान

न्यूमेरेलॉजी: इन 3 मूलांक के जातकों की किस्मत में होता है सच्चा प्यार, पार्टनर छिड़कता है जान

Numerology Number Lucky In Relationship: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के हिसाब से कुल 3 ऐसे मूलांक हैं जो कि प्यार में मामले में बेहद ही लकी होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये तीन मूलांक कौन-कौन से हैं? 

Garima SinghNov 12, 2025 05:23 pm IST
1/7

इन लोगों को मिलता है सच्चा प्यार

आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि सच्चा प्यार किस्मत वालों को ही मिलता है लेकिन ये किस्मत वाले कौन होते हैं? अब इसका अंदाजा लगा पाना तो मुश्किल है लेकिन न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के हिसाब से कुल मिलाकर 3 ऐसे मूलांक हैं जिन्हें हमेशा सच्चा प्यार मिलता है। प्यार के मामले में ये तीनों मूलांक बेहद ही लकी होते हैं और पार्टनर इन पर खूब प्यार भी लुटाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये 3 मूलांक कौन-कौन से हैं?

2/7

मूलांक 1 वालों को मिलता है प्यार

मूलांक 1 वाले जातकों में लीडरशिप क्वालिटी पाई जाती है। अपने पार्टनर का ये बहुत ख्याल रखते हैं और लोग इनकी ओर आकर्षित भी बहुत होते हैं। ऐसे में एक दिन ये अपने सच्चे प्यार से टकरा ही जाते हैं।

3/7

प्यार के मामले में लकी

मूलांक 1 वाले जातक प्यार के मामले में काफी लकी होते हैं। जहां एक ओर ये काफी प्रैक्टिकल होते हैं, वहीं इनका पार्टनर इमोशनल होता है। ऐसे में दोनों लाइफ में अच्छा बैलेंस बना लेते हैं। मूलांक 1 वालों को पार्टनर बेतहाशा प्यार देते हैं।

4/7

मूलांक 2 को मिलता है लॉयल पार्टनर

मूलांक 2 के जातक बेहद ही इमोशनल होते हैं। ये पार्टनर की हर बात समझते हैं। हालांकि इन्हें प्यार में बहुत धोखा मिलता है लेकिन आखिर में जो इनका हाथ थामता है, वो इन पर जान छिड़कता है। प्यार के मामले में भले देरी हो लेकिन मूलांक 2 के जातकों को पार्टनर के रूप में एक ऐसा हीरा हाथ लगता है जिसकी चमक कभी कम नहीं पड़ती है।

5/7

शिव-पार्वती जैसी होती हैं जोड़ी

मूलांक 2 वालोंं की अपने लाइफ पार्टनर के साथ ऐसी बनती है कि देखने वाले बस यही कहते हैं कि एकदम शिव-पार्वती जैसी जोड़ी है। मूलांक 2 के जिन जातकों पर चंद्रमा का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है, उनके पार्टनर हर मुश्किल से मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े होते हैं।

6/7

मूलांक 6 वालों को मिलता है खूब प्यार

मूलांक 6 के जातक प्यार के मामले में काफी सीरियस होते हैं। अपने पार्टनर से बेहद ही प्यार करते हैं। वहीं इनका पार्टनर भी इन्हें सच्चे मन से चाहता है। एक-दूसरे को डेट करने के बाद ये अपना रिश्ता शादी के मंडप तक ले ही जाते हैं।

7/7

फिल्मी होती है लवस्टोरी

मूलांक 6 वालों की लव स्टोरी एकदम फिल्मी होती है। इनकी लवस्टोरी में सब कुछ होता है लेकिन आखिरी में इनकी कहानी का अंत सुखद ही होता है। मूलांक 6 वाले जातक के पार्टनर इनका साथ कभी नहीं छोड़ते हैं।