गुलाल, मिठाई और जीत का जश्न, मनीष सिसोदिया के घर होली के रंग में ऐसे झूमे अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) के शीर्ष नेताओं ने बुधवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निवास पर जमकर मनाई। इस उत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई प्रमुख नेता नाचते-गाते और एक-दूसरे को गुलाल लगाते नजर आए।

Aditi SharmaMar 04, 2026 03:40 pm IST
1/6

अरविंद केजरीवाल की कट्टर ईमानदार होली

आम आदमी पार्टी (AAP) के शीर्ष नेताओं ने बुधवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निवास पर जमकर मनाई। इस उत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई प्रमुख नेता नाचते-गाते और एक-दूसरे को गुलाल लगाते नजर आए।

2/6

शराब घोटाले में आरोपमुक्त होने के बाद होली का जश्न

यह जश्न शराब घोटाला मामले में 27 फरवरी को अदालत द्वारा केजरीवाल, सिसोदिया और 21 अन्य लोगों को आरोपमुक्त किए जाने के कुछ दिनों बाद आया है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके खिलाफ एक गहरी साजिश रची गई थी, लेकिन कोर्ट के फैसले ने साबित कर दिया है कि उनकी पार्टी और इसके नेता 'कट्टर ईमानदार' हैं।

3/6

शराब की दुकान खोलने पर साधा निशाना

केजरीवाल ने होली के अवसर पर दिल्ली में शराब की दुकानें खोलने के सरकार के फैसले को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि सालों से चली आ रही 'ड्राई डे' की परंपरा को तोड़कर भाजपा ने गलत काम किया है।

4/6

केजरीवाल बोले- हमारे खिलाफ साजिश रची गई

अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमारे खिलाफ साजिश रची गई थी और अदालत ने साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी एक 'कट्टर ईमानदार' पार्टी है और इसके सभी नेता पूरी तरह ईमानदार हैं। उन्होंने आगे कहा, यह भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि होली के मौके पर भी दिल्ली भर में शराब की दुकानें खोल दी गई हैं। कई सालों से त्योहारों के दौरान शराब की दुकानें बंद रहती थीं ताकि लोग शराब पीकर हंगामा न करें। लेकिन आज होली के दिन, जब सालों से दुकानें बंद रहती थीं, भाजपा सरकार ने शराब की दुकानें खोलकर बहुत गलत काम किया है।

5/6

मनीष सिसोदिया बोले- ये होली ‘आप’ के लिए खास

वहीं मनीष सिसोदिया ने कहा, इस बार पार्टी के लिए यह एक खास होली है। आज 'कट्टर ईमानदार' के रंग हवा में लहराएंगे, न कि प्रधानमंत्री मोदी के भ्रष्टाचार के रंग। उन्होंने कहा, यह होली आम आदमी पार्टी के लिए बहुत खास है।

6/6

'केजरीवाल को बदनाम करने की कोशिश की गई'

उत्सव में मौजूद एक आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि केजरीवाल और पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की गई थी। कार्यकर्ता ने कहा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी द्वारा हमारे नेता अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को बदनाम करने का प्रयास है। लेकिन अदालत ने उन पर लगाए गए सभी दागों को धो दिया है और उनका नाम साफ कर दिया है।उन्होंने आगे कहा कि इस त्योहार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कई गुना अधिक खुशी दी है।

Hindi Newsफोटोगुलाल, मिठाई और जीत का जश्न, मनीष सिसोदिया के घर होली के रंग में ऐसे झूमे अरविंद केजरीवाल