Hindi NewsफोटोiPhone 11 Pro समेत ये डिवाइस हुए ‘Vintage’, कहीं आपका भी लिस्ट में तो नहीं?

iPhone 11 Pro समेत ये डिवाइस हुए ‘Vintage’, कहीं आपका भी लिस्ट में तो नहीं?

टेक कंपनी Apple के कई पुराने डिवाइसेज अब विंटेज घोषित कर दिए गए हैं। यानी इनके लिए सपोर्ट पूरी तरह खत्म किया जा रहा है। हम इनकी लिस्ट लेकर आए हैं।

Pranesh TiwariJan 06, 2026 08:33 pm IST
1/6

ऐपल के ये डिवाइस अब विंटेज घोषित

Apple ने साल की शुरुआत एक अहम अपडेट के साथ की है। कंपनी ने अपने Vintage Products List में कुछ और डिवाइसेज को शामिल कर लिया है। यह खबर उन यूजर्स के लिए चिंता की वजह हो सकती है जो अभी भी इन डिवाइसेज का इस्तेमाल कर रहे हैं।

2/6

iPhone 11 Pro

सितंबर, 2019 में लॉन्च हुआ iPhone 11 Pro अब आधिकारिक रूप से Apple की Vintage लिस्ट में शामिल हो गया है। लॉन्च के करीब 6 साल बाद यह कदम उठना तय माना जा रहा था।

3/6

Apple Watch Series 5

iPhone 11 सीरीज के साथ लॉन्च हुई Apple Watch Series 5 भी अब Vintage कैटेगरी में आ गई है। अच्छी बात यह है कि इसे अभी कुछ समय तक watchOS अपडेट मिलते रहेंगे।

4/6

Intel MacBook Air

Apple के Intel-आधारित MacBook Air मॉडल का Vintage लिस्ट में जाना एक बड़े बदलाव का संकेत है। कंपनी अब पूरी तरह से अपने M-series (Apple Silicon) चिप्स पर फोकस कर रही है।

5/6

iPad Air (2019 cellular)

2019 में लॉन्च हुआ यह iPad Air Cellular मॉडल भी अब Vintage लिस्ट में शामिल हो गया है। यह वही मॉडल है जो Apple के बड़े डिजाइन ओवरहॉल से ठीक पहले आया था।

6/6

iPhone 8 Plus (128GB)

Apple की Vintage लिस्ट में शामिल होने वाला आखिरी डिवाइस है iPhone 8 Plus (128GB वेरिएंट)। यह फोन अब iOS अपडेट्स नहीं पाता, लेकिन आज भी कई यूजर्स इसे इसके क्लासिक डिज़ाइन और होम बटन की वजह से संभालकर रख रहे थे।