IMDb की टॉप रेटेड डार्क कॉमेडी फिल्में; अगर अभी तक नहीं देखीं, तो देख डालिए

IMDb Top Rated Dark Comedy Films: राजकुमार राव की फिल्म टोस्टर रिलीज हो गई है। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है। अगर आप डार्क कॉमेडी फिल्मों के शौकीन हैं तो हम आपको बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन डार्क कॉमेडी फिल्मों के नाम बता रहे हैं। 

Harshita PandeyApr 16, 2026 01:13 pm IST
1/8

डार्क कॉमेडी फिल्में

नेटफ्लिक्स पर 15 अप्रैल को राजकुमार राव की फिल्म टोस्टर रिलीज हुई है। ये फिल्म एक डार्क कॉमेडी है। फिल्म को बहुत ज्यादा अच्छे रिव्यूज नहीं मिले है। पर अगर आप डार्क कॉमेडी के शौकीन हैं तो हम आपको बॉलीवुड की बेस्ट डार्क कॉमेडी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। ये आईएमडीबी की टॉप रेटेड डार्क कॉमेडी फिल्में हैं।

2/8

जाने भी दो यारों

लिस्ट में पहले नंबर पर साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म जाने भी दो यारों है। फिल्म के डायरेक्टर कुंदन शाह हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

3/8

अंधाधुन

लिस्ट में दूसरे नंबर पर आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन है। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म के डायरेक्टर हैं श्रीराम राघवन। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

4/8

ओए लकी लकी ओए

लिस्ट में तीसरे नंबर पर 2008 में आई फिल्म ओए लकी लकी ओए है। फिल्म में अभय देओल नजर आए थे। फिल्म को दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

5/8

दिल्ली बेली

लिस्ट में चौथे नंबर पर साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म दिल्ली बेली है। फिल्म को अभिनय देव ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। ये फिल्म अभी किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं है।

6/8

लूडो

लिस्ट में 5वें नंबर पर राजकुमार राव की साल 2020 में आई फिल्म लूडो है। फिल्म को अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

7/8

लूटकेस

लिस्ट में छठे नंबर पर कुणाल खेमू की फिल्म लूटकेस है। फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है। फिल्म को राजेश ए कृष्णन ने डायरेक्ट किया है। इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

8/8

मोनिका ओ माय डार्लिंग

लिस्ट में 7वें नंबर पर 2022 में आई फिल्म मोनिका ओ माय डार्लिंग है। इस फिल्म को वसन बाला ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Hindi NewsफोटोIMDb की टॉप रेटेड डार्क कॉमेडी फिल्में; अगर अभी तक नहीं देखीं, तो देख डालिए