सबसे बड़ा मौका: Sale में ₹14000 से कम में खरीदें DSLR जैसे कैमरा वाले Phones, फोटो आएगी एकदम Solid, यहां लगी है सेल

फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल में 15,000 रुपए से कम में खरीदें 5 दमदार बजट स्मार्टफोन्स। जिनमें मिलेगा फ़्लैगशिप जैसा प्रो-लेवल कैमरा, पावरफुल बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और 5G सपोर्ट। लिस्ट में ओप्पो, सैमसंग, रियलमी के फोन शामिल हैं।

Himani GuptaJan 23, 2026 08:53 am IST
1/6

Best Camera Smartphones Under Rs 15000

आज के समय में स्मार्टफोन का कैमरा सिर्फ एक फीचर नहीं रह गया है, बल्कि यह फोटोग्राफी, सेल्फी, वीडियो रिकॉर्डिंग और कंटेंट क्रिएशन का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल में शानदार कैमरा क्वालिटी वाले ये फोन 15000 रुपए से कम में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। यानी की आपको महंगे फ्लैगशिप फोन पर हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। इस सेल में अगर आपका बजट 15,000 रुपए से कम है, तो भी आप ऐसे स्मार्टफोन्स खरीद सकते हैं जो फ्लैगशिप जैसा कैमरा एक्सपीरियंस, 5G कनेक्टिविटी, बड़ा डिस्प्ले और दमदार बैटरी ऑफर करते हैं।

2/6

1. Oppo K13x 5G

OPPO K13x 5G एक रग्ड बजट स्मार्टफोन है, जिसमें कैमरा, 5G और AI फीचर्स का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है। यह फोन फ्लिपकार्ट की सेल में बेस वैरिएंट ₹12,499 की कीमत में उपलब्ध है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है और फोन 6.67-इंच HD+ 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ आता है। कैमरा सेक्शन में 50MP मेन कैमरा + 2MP सेकेंडरी कैमरा मिलता है, जबकि 8MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद है। OPPO K13x की खास बात इसके AI कैमरा फीचर्स हैं, जैसे AI Unblur, AI Reflection Remover और AI Reimage, जो फोटो को और बेहतर बनाते हैं। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है और यह 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

3/6

2. Samsung Galaxy M17 5G

Samsung Galaxy M17 5G को Flipkart पर यह रिपब्लिक डे सेल में ₹13,530 की कीमत में खरीदा जा सकता है। कैमरा के मामले में यह फोन काफी मजबूत है। इसमें 50MP मेन कैमरा + 5MP अल्ट्रा-वाइड + 2MP मैक्रो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो अलग-अलग तरह की फोटोग्राफी के लिए उपयोगी है। फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो साफ और डिटेल्ड तस्वीरें खींचता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है।

4/6

3. Redmi 15C 5G

Redmi 15C 5G को अभी रिपब्लिक डे से ₹12,657 की कीमत में खरीदा जा सकता है। यह एक बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन है, जिसमें आपको बड़ा 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है, जो रोजमर्रा के काम और हल्की-फुल्की मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा परफॉर्मेंस देता है। कैमरा की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो अच्छी डिटेल और HDR शॉट्स कैप्चर करने में सक्षम है। वहीं, 8MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पूरी तरह से पर्याप्त है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देती है और 33W Turbo चार्जिंग सपोर्ट से यह जल्दी चार्ज भी हो जाता है।

5/6

4. Motorola G57 Power 5G

Motorola G57 Power 5G बजट सेगमेंट में एक पावर-फोकस्ड स्मार्टफोन है, जिसे flipkart की रिपब्लिक डे सेल में ₹13,999 में खरीदा जा सकता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलता है, जिससे परफॉर्मेंस काफी स्मूद रहती है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-600 मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है, जो डिटेल्ड और वाइड-एंगल शॉट्स के लिए अच्छा है। सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है।

6/6

5. Realme Narzo 90x 5G

Realme Narzo 90x 5G फ्लिपकार्ट की सेल में बड़े डिस्काउंट के बाद ₹13,576 में बेचा जा रहा है। कैशबैक के बाद इसकी कीमत ₹13,499 रह जाती है। इस फोन में 6.8-इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आता है और इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग दो दिन तक भी चल सकती है। कैमरा सेक्शन में पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जो दिन की रोशनी में अच्छी फोटो क्लिक करता है। वहीं, 8MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए मौजूद है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्ससबसे बड़ा मौका: Sale में ₹14000 से कम में खरीदें DSLR जैसे कैमरा वाले Phones, फोटो आएगी एकदम Solid, यहां लगी है सेल