
नया टैबलेट खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Amazon Great Freedom Sale आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। सेल में Xiaomi, OnePlus, Samsung और Lenovo जैसे ब्रैंड्स के कई पॉपुलर टैबलेट्स पर डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी ने सेल से पहले कई टैबलेट डील्स की घोषणा की है, जिनमें प्रीमियम से लेकर बजट सेगमेंट तक के मॉडल शामिल हैं।

2/13टैब की ओरिजनल कीमत 81,999 रुपये है, लेकिन सेल में यह 48,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। इसमें Apple M3 चिप, 11 इंच Liquid Retina डिस्प्ले, Apple Pencil सपोर्ट और दमदार परफॉर्मेंस मिलती है।

3/13इस टैबलेट की ओरिजनल कीमत 89,000 रुपये है, जबकि सेल में इसे 46,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें बड़ा डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर, AI फीचर्स और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम दिया गया है।

4/13Samsung Galaxy Tab S9 की ओरिजनल कीमत 81,999 रुपये है और सेल में यह 39,999 रुपये में उपलब्ध है। इसमें AMOLED डिस्प्ले, फ्लैगशिप प्रोसेसर, S Pen सपोर्ट और प्रीमियम डिजाइन मिलता है।

5/13OnePlus Pad 2 की कीमत पहले 47,999 रुपये थी, लेकिन सेल में यह 36,249 रुपये में मिल रहा है। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 12.1 इंच 144Hz डिस्प्ले और 9,510mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।

6/13इस iPad की ओरिजनल कीमत 49,900 रुपये है, जबकि सेल में यह 33,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें A14 Bionic चिप, 10.9 इंच Liquid Retina डिस्प्ले और USB Type-C पोर्ट मिलता है।

7/13Lenovo Idea Tab Pro की ओरिजनल कीमत 48,999 रुपये है और सेल में यह 26,249 रुपये में मिल रहा है। इसमें बड़ी स्क्रीन, MediaTek Dimensity प्रोसेसर, स्टाइलस सपोर्ट और बेहतर मल्टीटास्किंग फीचर्स दिए गए हैं।

8/13Xiaomi Pad 7 की ओरिजनल कीमत 48,999 रुपये है, लेकिन सेल में इसे 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर, 11.2 इंच 3.2K डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 8,850mAh बैटरी मिलती है।

9/13Lenovo Tab Plus की ओरिजनल कीमत 34,000 रुपये है, जबकि सेल में यह 16,749 रुपये में उपलब्ध है। इसमें 11.5 इंच 2K डिस्प्ले, JBL स्पीकर्स, बड़ी बैटरी और एंटरटेनमेंट के लिए बेहतर ऑडियो मिलता है।

10/13Redmi Pad Pro की ओरिजनल कीमत 24,999 रुपये है और सेल में यह 16,449 रुपये में मिल रहा है। इसमें 12.1 इंच डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, 10,000mAh बैटरी और Dolby Vision सपोर्ट मिलता है।

11/13Redmi Pad 2 की कीमत 16,999 रुपये है, लेकिन सेल में यह 12,999 रुपये में उपलब्ध है। इसमें 11 इंच 2.5K डिस्प्ले, MediaTek Helio G100 Ultra प्रोसेसर, 9,000mAh बैटरी और क्वॉड स्पीकर मिलते हैं।

12/13Samsung Galaxy Tab A9+ की ओरिजनल कीमत 27,999 रुपये है, जबकि सेल में इसे 12,749 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 11 इंच डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर, Dolby Atmos स्पीकर्स और मल्टी-विंडो सपोर्ट मिलता है।

13/13Galaxy Tab S9 FE की ओरिजनल कीमत 44,999 रुपये है और सेल में यह करीब 26,999 रुपये में मिल रहा है। इसमें 10.9 इंच डिस्प्ले, Exynos प्रोसेसर, S Pen सपोर्ट और IP68 रेटिंग दी गई है।
