1/8भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग को और ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए Aadhaar-OTP आधारित नई प्रणाली लागू कर दी है। इसके तहत Tatkal टिकट बुकिंग करते समय टिकट बुकिंग साइट या ऐप में Aadhaar-OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि केवल रियल यूजर्स ही टिकटिंग सिस्टम तक पहुंच सकें। जानें कैसे आप अपने IRCTC अकाउंट को बैन से बचा सकते हैं और तत्काल या जनरल टिकट आराम से बुक कर सकते हैं।

Tatkal या नार्मल टिकट बुकिंग के दौरान अब Aadhaar से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP अनिवार्य रूप से देना होगा, जिसकी पुष्टि के बिना बुकिंग प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी। यह उपाय 322 ट्रेनों में पहले से लागू है और धीरे-धीरे बाक़ी नेटवर्क में भी लागू किया जा रहा है। अब Aadhaar-OTP के कारण यह सिस्टम हर यूजर की पहचान को पुष्टि करता है, जिससे bots और fake users का प्रभाव कम हुआ है और confirmed टिकट पाने का समय genuine यात्रियों के लिए बेहतर हुआ है।

Railways Minister के बयान के अनुसार, लगभग 3.02 करोड़ संदिग्ध/fake IRCTC accounts को डीएक्टिवेट किया गया है। यह डेटाबेस सफाई टिकटिंग सिस्टम के इतिहास में एक बड़ा कदम है। अब आपको बताते हैं कि कैसे सुरक्षित रखें अपना IRCTC अकाउंट:

अब IRCTC पर टिकट बुक करना आसान हुआ है, लेकिन आपकी व्यक्तिगत सुरक्षा और अकाउंट की integrity भी उतनी ही जरूरी है। नीचे दिए गए उपाय अपनाएं:

लिंक और OTP verification जरूर कर लें। अगर यह सेट नहीं है, तो Tatkal या नार्मल बुकिंग के दौरान आपको मुश्किल हो सकती है। IRCTC अकाउंट को Aadhaar से लिंक करना काफी आसान है और पूरा प्रोसेस 2 मिनट में पूरा हो जाता है। इसके लिए सबसे पहले अपने IRCTC अकाउंट में लॉगिन करें और ‘My Account’ सेक्शन में जाएं, जहां आपको ‘Aadhaar KYC’ या ‘Link Aadhaar’ का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करने के बाद वेबसाइट आपसे आपका Aadhaar नंबर मांगेगी। नंबर दर्ज करते ही रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे सबमिट करते ही आपका Aadhaar वेरिफिकेशन पूरा हो जाता है। सफल वेरिफिकेशन के बाद अकाउंट की KYC स्टेटस ‘Verified’ दिखाई देगी, और आपका IRCTC प्रोफाइल Aadhaar से लिंक हो जाएगा। Aadhaar लिंक करने के बाद न सिर्फ आपका अकाउंट सुरक्षित होता है बल्कि आप महीने में 12 टिकट तक बुक करने का फायदा भी ले सकते हैं।

किसी भी प्लेटफ़ॉर्म पर कमजोर पासवर्ड उपयोग न करें। छोटे और सामान्य शब्दों की बजाय uppercase, lowercase, numbers और symbols का मिश्रण इस्तेमाल करें। यदि IRCTC multi-factor authentication या दो-चरण वेरिफिकेशन और विकल्प देती है, तो उसे भी चालू कर लें।

कभी भी unknown IP या suspicious login notice आता है तो तुरंत पासवर्ड बदल दें। नियमित रूप से login history और booked tickets चेक भी करें।

केवल official IRCTC portal या ऐप से ही OTP का उपयोग करें और OTP को किसी के साथ साझा न करें। यह आपका authentication key है।
