Hindi Newsफोटोफ्री में देखें 22 से ज्यादा ओटीटी ऐप, कमाल के हैं ये प्रीपेड प्लान, सबसे सस्ता 100 रुपये का

फ्री में देखें 22 से ज्यादा ओटीटी ऐप, कमाल के हैं ये प्रीपेड प्लान, सबसे सस्ता 100 रुपये का

किफायती प्रीपेड प्लान में खूब सारे ओटीटी ऐप का ऐक्सेस चाहते हैं, तो एयरटेल के पास आपके लिए कुछ जबर्दस्त ऑप्शन है। इनमें जो सबसे सस्ता प्लान है, उसकी कीमत मात्र 100 रुपये है। ये प्लान 22 से ज्यादा ओटीटी ऐप के साथ आते हैं

Kumar Prashant SinghOct 20, 2025 11:18 am IST
1/7

फ्री में देखें 22 से ओटीटी ऐप, कमाल के हैं ये प्रीपेड प्लान, सबसे सस्ता 100 रुपये का

किफायती प्रीपेड प्लान में खूब सारे ओटीटी ऐप का ऐक्सेस चाहते हैं, तो एयरटेल के पास आपके लिए कुछ जबर्दस्त ऑप्शन हैं। इनमें जो सबसे सस्ता प्लान है, उसकी कीमत मात्र 100 रुपये है। ये प्लान 22 से ज्यादा ओटीटी ऐप के सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। इन प्लान में आपको कई और बेनिफिट्स भी मिलेंगे। आइए डीटेल में जानते हैं इन प्लान के बारे में।

2/7

349 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इसमें आपको हर दिन 1.5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान 22 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का ऐक्सेस देता है, जिसमें सोनी लिव भी शामिल है।

3/7

फ्री कॉलिंग और Perplexity AI भी

यह प्लान देश भर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग देता है। इसमें आपको 12 महीने के लिए Perplexity Pro AI का फ्री ऐक्सेस भी मिलेगा।

4/7

409 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 2.5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में 22 से ज्यादा ओटीटी ऐप का ऐक्सेस दिया जा रहा है।

5/7

कॉलिंग और Perplexity Pro AI

हर दिन 100 फ्री एसएमएस देने वाले इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। साथ ही यह प्लान 12 महीने के लिए Perplexity Pro AI का फ्री ऐक्सेस देता है।

6/7

979 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए डेली 2जीबी डेटा मिलेगा। यह प्लान 22 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का ऐक्सेस मिलेगा।

7/7

कॉलिंग और Perplexity Pro AI फ्री

बाकी प्लान्स की तरह यह प्लान भी अनलिमिटेड कॉलिंग और Perplexity Pro AI के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है। प्लान में आपको रिवॉर्ड्स मिनी सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।