आज ही के दिन प्लेन क्रैश में चली गई थी 260 की जान, 1 साल बाद कैसा दिखा मंजर; PHOTOS

12 जून, 2025 को एक साल बीत चुके हैं। पूरी दुनिया के लोग पिछले साल की 12 जून को अलग-अलग तरह से याद करते होंगे, लेकिन जिन लोगों ने अपनो को खोया उनके जख्म हरे हो गए होंगे। अहमदाबाद में इस दिन हुए हादसे में 260 लोगों की जान चली गई थी।

Mohammad AzamJun 12, 2026 01:00 pm IST
1/5

अपनों को याद करने आए परिजन

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के एक साल पूरे होने के बाद घटनास्थल पर मृतकों के परिजन पहुंचे। यहां पहुंचकर हादसे में जाने गंवाने वालों के लिए प्रार्थना की गई और उनको श्रद्धांजलि दी गई।

2/5

अपनों की यादों को दिल में उनकी तस्वीरें हाथों में लिए आए अपने

इस हादसे को एक साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन जिन्होंने अपने परिजनों को खोया, उनके लिए एक-एक दिन मुश्किल रहा होगा।

3/5

यादों को कैनवास पर भी उकेरा

इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों ने अपने-अपने लोगों को अलग-अलग तरह से याद किया। यहां लोगों ने उस दुर्घटना को कैनवास पर भी उतारा।

4/5

कार के साथ जल गई 260 जिंदगियां

हादसा इतना भयावह था कि सिर्फ लोगों की जान ही नहीं गई, बल्कि वहां मौजूद पेड़-पौधों के साथ कार भी जलकर राख हो गई।

5/5

अहमदाबाद प्लेन क्रैश

इस हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्लेन जब बिल्डिंग से टकराया तो वो दीवार को तोड़ते हुए अंदर ही चला गया। हादसे के बाद हॉस्टल में मौजूद छात्रों और कुछ कर्मचारियों की भी मौत हो गई थी।

Hindi Newsफोटोआज ही के दिन प्लेन क्रैश में चली गई थी 260 की जान, 1 साल बाद कैसा दिखा मंजर; PHOTOS