
बदायूं : देश की महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए अब सरकार को अलग से एक पिंक ट्रांसपोर्ट सेवा को शुरू करना होगा। जिससे महिलाओं को कभी भी कहीं जाने के लिए किसी पर निर्भर न रहना पड़े। गुरुवार को हिन्दुस्तान आओ राजनीति करें के एक मिनट चर्चा कार्यक्रम में बीआरबी मॉडल स्कूल की शिक्षिकाओं ने अपनी राय बड़े ही बेबाकी के साथ रखी।

2/11आरती सक्सेना : महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए सरकार को एर्क पिंक ट्रांसपोर्ट को शुरू करना चाहिए। जिसमें महिलाएं ही कार्य करें और महिलाओं को ही यात्रा करने की सुविधा मिले।

3/11रोशनी : समाज में सरकार को सभी आरक्षणों को समाप्त कर देना चाहिए। आरक्षण के चलते महिलाओं का शोषण भी हो रहा है। सरकार को चाहिए कि वे देश में सभी तरह के आरक्षण को समाप्त कर योग्यता के आधार पर कार्य को बढ़ावा दें।

4/11नेहा शर्मा : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार को और भी योजनाओं को लागू करना चाहिए। जिससे महिलाओं को किसी भी व्यक्ति विशेष पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं रहेगी।

5/11दिव्यांशी सिंह : महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, सरकार को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की ओर ध्यान देना होगा। जिससे बीमारी की हालत में महिलाओं को इलाज मिल सके।

6/11अरती पाल : समाज में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देने के लिए देश के सभी हिस्सों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए। जिससे महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी जा सके।

7/11अमृता सक्सेना : समाज में महिलाएं जब घर से निकलती हैं, तो उन्हें कई फब्तीयों का सहना पड़ता है। वहीं गुंडा प्रवृत्ति के लोगों द्वारा पीछा किया जाता है। इसके लिए कानून बनाने की जरूरत है।

8/11आयुषी गुप्ता : महिला शिक्षा के लिए सरकार को महाविद्यालयों का खोलना चाहिए। जिससे महिलाएं शिक्षित होने के साथ ही समाज निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभा सकें।

9/11प्रिया : समाज में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों का कारण सबसे बड़ा कारण शिक्षा का अभाव है। शिक्षा को लेकर सरकार को गंभीर होना चाहिए और शिक्षा के स्तर में सुधार होना चाहिए।

10/11प्रथिमा : सरकार को साफ सफाई पर ध्यान देने की सबसे अधिक आवश्यकता है। गंदगी होने से सबसे अधिक प्रभावित महिलाएं ही होती हैं। महिलाओं को कई तरह की बीमारियों का सामाना करना पड़ता है।

11/11जया सिंह : महिलाओं को रोजगार देने के लिए सरकार को चाहिए कि वे अन्य श्रेणियों में भी रोजगार को पैदा करें। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ परिवार को बिना किसी पर निर्भर रहकर चला सकें।
