Hindi Newsफोटोआमिर खान के करियर की अब तक सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में ये हैं, इस फिल्म ने डुबो दिए थे 300 करोड़

आमिर खान के करियर की अब तक सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में ये हैं, इस फिल्म ने डुबो दिए थे 300 करोड़

  • आमिर खान गजनी, पीके, 3 इडियट्स जैसी शानदार कमाई करने वाली फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन एक्टर के नाम अभी तक की सबसे बड़ी  फ्लॉप फिल्में भी हैं।

Usha ShrivasSat, 11 Jan 2025 10:56 PM
1/7

आमिर खान

आमिर ने अपने करियर में वैसे तो कई फ्लॉप फिल्में दी हैं। लेकिन यहां बताई गईं कुछ फिल्मों ने प्रोड्यूसर्स का पैसा डुबो दिया। कुछ फिल्मों पर तो खुद एक्टर ने पैसे लगाए थे।

2/7

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

महंगे सेट, बड़े स्टारकास्ट और भारी प्रचार के बावजूद फिल्म की कहानी ऑडियंस को इम्प्रेस नहीं कर पाई। यह आमिर के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक है। इस फिल्म पर 310 करोड़ रूपए खर्च हुए थे। लेकिन कमाई हुई 150 करोड़ की।

3/7

लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा उनकी सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म में से एक हैं। एक्टर ने इस फिल्म पर 180 करोड़ रुपए खर्च किए थे। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने की वजह से देश भर इस फिल्म ने सिर्फ 129 करोड़ की कमाई की।

4/7

मंगल पांडे: द राइजिंग

स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे पर आधारित यह ऐतिहासिक फिल्म के लिए एक्टर ने अपने आपको पूरी तरह से बदल लिया था। लेकिन ये फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों को खुश नहीं कर पाई। 40 करोड़ में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 27 करोड़ कमाए।

5/7

अंदाज़ अपना अपना

सलमान खान के साथ फिल्म अंदाज़ अपना अपना को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी, कॉमेडी सीन ठेअतेर्मे बैठी ऑडियंस को पसंद नहीं आए। लेकिन जब ये फिल्म टीवी पर रिलीज़ हुई तो कमाल हो गया। आज ये क्लासिक कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाती है।

6/7

मेला

आमिर खान और उनके भाई फैसल खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही। फिल्म की कमजोर कहानी और एक्टिंग के कारण इसे क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों ने नकार दिया। उस समय में फिल्म पर करीब 12 करोड़ रूपए खर्च हुए थे।

7/7

अकेले हम अकेले तुम

आमिर खान और मनीषा कोईराला स्टारर यह फिल्म एक म्यूजिशियन की कहानी पर बेस्ड थी। फिल्म पर मेकर्स ने 6 करोड़ खर्च किए थे और कमाई हुई सिर्फ साढ़े 3 करोड़ की।