
अगर आप अपने सूट को बिना मेहनत के ज्यादा स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देना चाहती हैं, तो ट्राउजर की मोहरी पर जरूर ध्यान दें। आजकल गर्ल्स डेली वियर सूट के साथ ट्राउजर स्टिच कराना प्रिफर कर रही हैं। साथ में वो मोहरी को सिंपल रखने के बजाए डिजाइनर टच देना पसंद कर रही हैं। अगर आप भी डेली वियर के लिए या फिर कहीं आने जाने के लिए सूट सिलवा रही हैं, तो ट्राउजर की मोहरी पर ये ट्रेंडी डिजाइन बनवा सकती हैं। खूबसूरत सी ये डिटेलिंग आपके ओवरऑल लुक को खास बना देगी (Images Credit- Pinterest)

2/9सिंपल से ट्राउजर पर एक बार इस तरह की डिजाइनर मोहरी भी ट्राई करें। बहुत ज्यादा सुंदर लगती है। खासकर अगर आपके सूट पर प्रिंटेड या एंब्रॉयड्री वर्क है, तो थोड़ी सी डिटेलिंग के साथ ही ओवरऑल सूट काफी जायद स्टाइलिश बन सकता है। इनमें आप मैचिंग बीड्स और पर्ल्स भी अटैच करा सकती हैं।

3/9आजकल गर्ल्स को बो डिटेलिंग काफी पसंद आ रही है। ऐसे में आप भी अपने ट्राउजर पर ये डिजाइन बनवा सकती हैं। काफी ज्यादा फैंसी लगेगा। थोड़ा हैवी लुक चाहती हैं तो इस तरह से लेस और पर्ल्स की डिटेलिंग करवा सकती हैं। वरना सिर्फ मैचिंग बो से भी आपके सूट का ओवरऑल लुक काफी अट्रैक्टिव लगेगा।

4/9ऑफिस या कॉलेज गोइंग हैं, तो थोड़े फॉर्मल लुक के लिए मोहरी का ये वाला डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। काफी मिनिमल सी पर्ल डिटेलिंग है, जो ओवरऑल लुक को खास बना रही है। डेली वियर के सूटों के लिए भी इस तरह के डिजाइन बेस्ट रहते हैं, ये ओवर भी नहीं लगते और एक क्लासी टच सूट में एड कर देते हैं।

5/9थोड़े अट्रैक्टिव और डिजाइनर लुक के लिए मोहरी बनवाना चाहती हैं, तो ये वाला डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। बहुत ही ज्यादा सुंदर लगेगा। आपका सूट सिंपल हो या हैवी हो, इस तरह का ट्राउजर हर किसी के साथ जचेगा। हालांकि लेंथ थोड़ी छोटी ही रखवाएं ताकि इसकी डिटेलिंग उभर कर आए।

6/9सूट के बॉर्डर, स्लीव्स या दुपट्टे के किनारों पर अक्सर अपने टैसल्स की डिटेलिंग देखी होगी। सेम यही आप अपनी ट्राउजर की मोहरी पर करवा सकती हैं, बहुत स्टाइलिश लुक आता है। सिंपल सूट है तो कुछ इसी तरह से टैसल्स, लटकन और लेस लगवाकर आप अपने सूट को ज्यादा महंगा और डिजाइनर दिखा सकती हैं।

7/9डेली वियर सूटों के लिए मोहरी पर कुछ इस तरह के सिंपल डिजाइन परफेक्ट लगते हैं। इसमें सुंदर सा पेटल शेप कटवर्क है, जिससे ट्राउजर का ओवरऑल लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। इसमें आप हैंडमेड बटन लगवा सकती हैं, और भी फॉर्मल लुक आएगा।

8/9पर्ल और लेस की फैंसी डिटेलिंग वाला ये डिजाइन काफी ज्यादा फैंसी है। अगर आपको अपने सूट में डिजाइनर एलिमेंट एड करना है, तो ये डिजाइन बनवा सकती हैं। सूट बेशक सिंपल हो या हेवी, इस तरह की मोहरी से एक अलग ही लुक आ जाता है।

9/9बो शेप में ही आप ये वाला फैंसी पैटर्न ट्राई कर सकती हैं। छोटे छोटे बो की डिटेलिंग काफी ज्यादा अट्रैक्टिव है। ऑफिस कॉलेज जाने के लिए इस तरह का डिजाइन परफेक्ट रहेगा। इसके साथ सिंपल या प्रिंटेड सूट पेयर कर सकती हैं, काफी मॉडर्न सा लुक आएगा।
