Bakrid पर एथनिक आउटफिट्स के साथ पहनें कश्मीरी बैंगल्स के 8 खूबसूरत डिजाइन, ऐसे तैयार करें परफेक्ट चूड़ियों का सेट

बकरीद के खास मौके पर आप शरारा, गरारा, अनारकली सूट या जो भी पहन रही हों, उसके साथ कश्मीरी बैंगल्स के ये डिजाइन पहन सकती हैं। ये हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी।

Deepali SrivastavaMay 27, 2026 01:31 pm IST
1/9

कश्मीरी बैंगल्स के डिजाइन

Bakrid 2026: बकरीद का त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा और इस खास दिन पर मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे के घर जाकर मिलते हैं और नए कपड़े पहनते हैं। आजकल बकरीद पार्टी का चलन भी जोरों पर है, तो कई लोग अपने घर पर दावत का आयोजन करते हैं। अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं या आपके घर पर पार्टी है, तो आप एथनिक आउटफिट्स पर कश्मीरी बैंगल्स के सुंदर डिजाइन अपने हाथों पर सजा सकती हैं। कश्मीरी बैंगल्स इन दिनों काफी ट्रेंड में है और इनके साथ आप चूड़ियों का सुंदर सेट भी बना सकती हैं। हाथों की खूबसूरती में भी ये चूड़ियां चार चांद लगा देंगी।

2/9

हैवी घुंघरू बैंगल्स

हैवी घुंघरू वाले कश्मीरी बैंगल्स आप ऐसे भी पहन सकती हैं और पतली चूड़ियों के सेट के साथ भी लगा सकती हैं। दोनों ही स्टाइल में ये हाथों पर जचेंगे।

3/9

पिंक चूड़ी सेट

पिंक चूड़ियों के साथ आप गोल्डन कलर की कश्मीरी बैंगल्स का सेट बना सकती हैं। अगर मैचिंग कलर में चूड़ी सेट पहन रही है तो ये अच्छा लगेगा।

4/9

मल्टीकलर चूड़ी सेट

मल्टीकलर वाली चूड़ियां और कश्मीरी बैंगल्स का सेट दोनों ही परफेक्ट मैचिंग सेट बन जाएंगे। हाथों पर ये सुंदर लगेंगे।

5/9

रंग-बिरंगी चूड़ियों वाला सेट

गोल्डन कलर के कश्मीरी बैंगल्स के साथ इन रंगों की चूड़ियां अच्छी लगेंगी। आप अगर सेट बनाकर पहनना चाह रही हैं, तो ये बनाएं।

6/9

लाइटवेट चूड़ियां

कश्मीरी घुंघरू वाली चूड़ियों में लाइटवेट पैटर्न भी आप पहन सकती हैं। इसे आप बिना किसी सेट के भी पहन सकती हैं। गोल्डन मैचिंग आउटफिट के साथ परफेक्ट लगेंगे।

7/9

स्टोन कश्मीरी बैंगल्स

हैवी पैटर्न में स्टोन वाली कश्मीरी बैंगल्स के ये डिजाइन भी हाथों पर सुंदर लगेंगे। इन्हें आप ऐसे ही स्टाइल करें और किसी भी एथनिक लुक के साथ परफेक्ट मैच बनाएं।

8/9

लटकन वाली कश्मीरी बैंगल्स

मोती वाली लटकन के साथ कश्मीरी बैंगल्स भी आप हाथों पर सजा सकती हैं। इस तरह की बैंगल्स भी ऐसे ही पहन सकती हैं, इसमें चूड़ियों को न लगाएं। अगर चूड़ी पहननी हो तो पतली वाली चुनें।

9/9

सिल्वर कश्मीरी बैंगल्स

रंग-बिरंगी चूड़ियों के साथ सिल्वर कश्मीरी बैंगल्स भी सुंदर लगेंगी। इन चूड़ियों को भी आप किसी भी एथनिक लुक के साथ मैच कर सकती हैं। लड़कियों के हाथों पर ये चूड़ियां बेहद सुंदर लगेंगी।

Hindi NewsफोटोBakrid पर एथनिक आउटफिट्स के साथ पहनें कश्मीरी बैंगल्स के 8 खूबसूरत डिजाइन, ऐसे तैयार करें परफेक्ट चूड़ियों का सेट