
कहते हैं पैसा ऐसी चीज है, जो अच्छे से अच्छे लोगों का ईमान डगमगा सकता है। पैसा आपकी हर मुश्किल में साथी बन सकता है लेकिन कई बार ये रिश्तों को खराब भी कर सकता है। ऐसे में दोस्ती टूट सकती है, रिश्ते में दरार आ सकती है और भाई ही भाई का दुश्मन बन सकता है। आपने कहावत जरूर सुनी होगी न बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया लेकिन आप अगर अपने रिश्तों को बचाना चाहते हैं, तो रुपये को ज्यादा ऊपर न रखें। धन होना अच्छी बात है लेकिन उसका घमंड नहीं होना चाहिए। अक्सर देखा गया है कि जिन लोगों के अकाउंट में ज्यादा पैसा होता है, उनसे लोग उधार भी खूब मांगते हैं। CNBC की फाइनेंशियल थेरेपिस्ट अजा ईवान ने कुछ तरीके बताए हैं, जिनकी मदद से आप उधार देने से बच सकते हैं। अगर आप उधार मांगने वाले लोगों से परेशान हो चुके हैं, तो इन 7 आसान तरीकों से उन्हें मना करेंं।

2/8अगर कोई आपसे पैसे मांगता है तो सबसे पहले यह देखें कि क्या आप सच में उतने पैसे दे सकते हैं या नहीं। अगर इससे आपका बजट बिगड़ सकता है, तो साफ-साफ कहें कि फिलहाल आपके पास इतने पैसे नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक, किसी और की मदद करने के लिए खुद को आर्थिक संकट में डालना सही नहीं है। ऐसा न हो कि आप उधार दें और आपके पास ही पैसे न बचें।

3/8अगर आपको लग रहा है कि सामने वाला 2000 रुपये मांग रहा है, तो उसे सिर्फ 1000 रुपये ही दें। साइकोलॉजी के मुताबिक, ऐसा करने से सामने वाले को लगता है कि फिर पूरे पैसे का जुगाड़ नहीं होगा। ऐसे में वह कही और से अपना इंतजाम देखता है, अगर उसे बहुत अर्जेंट नहीं है तो। ऐसा करने से आप भी सेफ जोन में रहते हैं।

4/8कई लोग उधार देने से कतराते हैं लेकिन कह नहीं पाते हैं। अगर आप स्पष्ट तौर पर न नहीं कह पाते हैं, तो सामने वाले से कहें कि अभी मेरा बजट गड़बड़ चल रहा है, मैं मदद नहीं कर सकता। या फिर आप बोल सकते हैं कि इस महीने कुछ फाइनेंशियल प्लानिंग है, तो पैसे नहीं बचे हैं।

5/8अगर आपको उधार देना पसंद नहीं है, तो दोस्तों और रिश्तेदारों को स्पष्ट रूप से मना करें। साथ ही अपना बजट और मनी बाउंड्री सेट करें। ऐसा करने से आप उधार देने से मना भी कर सकते हैं और आपके रिश्ते भी बचे रहेंगे। अगली बार वह शख्स आप से पैसे नहीं मांगेगा।

6/8अगर आपको लगता है कि आप उधार के लिए सीधे मना नहीं कर पा रहे हैं, तो कुछ समय मांग लें। ऐसे में आप बोल दें कि मेरा बजट थोड़ा गड़बड़ है मैं चेक करता हूं कि इतने पैसे दे पाऊंगा या नहीं। ऐसे में आपको सोचने का समय मिलेगा और उधार नहीं देना पड़ेगा। बाद में आप कह सकते हैं कि अभी इतना अमाउंट नहीं दे सकते हैं।

7/8फाइनेंस स्पेशलिस्ट का कहना है कि उधार के लिए रिश्तेदार या दोस्त को इंकार करना बुरा नहीं है लेकिन ज्यादातर लोगों को इसके लिए बाद में गिल्ट होता है। गिल्ट होना बिल्कुल सामान्य है लेकिन आप इसे ज्यादा न सोचें। पैसे देने के बाद आप ज्यादा परेशान होते और शायद आपका महीने भर का बजट भी हिल जाता।

8/8जब आप उधार के लिए मना करें तो ये भी बोल दें कि आपको दुख हो रहा है मदद न कर पाने के लिए काश आप कर पाते। ऐसा करने से सामने वाले को लगता है कि आप मदद करना चाहते हैं लेकिन कर नहीं पा रहे हैं। ऐसे में रिश्ते बने रहते हैं और पैसे बच जाएंगे।
