
करवाचौथ पर हर पत्नी चाहती है कि उसका पति अच्छा सा गिफ्ट लेकर आए। अगर आप भी वाइफ के लिए कोई गिफ्ट सोच रहे हैं, तो इस बार स्लीक मंगलसूत्र गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल कोई भी भारी डिजाइन वाले मंगलसूत्र पहनना पसंद नहीं करता है। वर्किंग महिलाएं पतला और खूबसूरत दिखने वाला मंगलसूत्र पहनती हैं, तो ऐसे में आप ट्रेंडी डिजाइंस चुनकर उन्हें तोहफे में दे सकते हैं। चलिए आपको कुछ अच्छे डिजाइन दिखाते हैं।

2/8पतली सोने की चेन में काले मोतियों वाला मंगलसूत्र गले में सुंदर लगेगा और ज्यादा भारी नहीं लगेगा। अगर आपकी वाइफ को चेन जैसी डिजाइन पसंद हो, तो ये बेस्ट रहेगा।

3/8फूल वाली डिजाइन में भी मंगलसूत्र आप ले सकती हैं। इसमें पतली सोने की चेन होगी और उसमें काले मोती लगे होंगे। साथ में नीचे की ओर स्टार-फ्लॉवर पेंडेंट होगा। अगर थोड़ा हैवी लुक चाहिए, तो ये खरीदें।

4/8पतली सोने की चेन, काले मोती और पेंडेंट में स्टार फ्लॉवर वाली डिजाइन इसे क्लासी लुक दे रहे हैं। मंगलसूत्र के पैटर्न में ये गले में सुंदर लगेगा और लाइट वेट भी रहेगा।

5/8बो और हार्ट शेप के साथ पतली चेन वाला ये मंगलसूत्र डिजाइन भी वाइफ को जरूर पसंद आएगा। इसकी हल्की और स्टाइलिश डिजाइन किसी भी आउटफिट पर जचेगी। आप पत्नी जी को इस तरह डिजाइन गिफ्ट करें।

6/8डायमंड ट्रिएंगल और पर्ल के साथ मंगलसूत्र का ये पैटर्न भी गले पर अच्छा लगेगा। इस तरह का मंगलसूत्र भी आपको एलिगेंट और क्लासी लुक देगा। लाइटवेट के साथ मॉडर्न मंगलसूत्र में ये डिजाइन बेस्ट रहेगा।

7/8पेंडेंट में डायमंड सर्कल डिजाइन और ब्लैक मोतियों की चेन वाला मंगलसूत्र भी गले में खूब जचेगा। अगर वाइफ को काले मोतियों वाला मंगलसूत्र ही पसंद हो तो इस तरह का डिजाइन लें।

8/8ट्रिपल स्टोन वाला मंगलसूत्र भी आप वाइफ को गिफ्ट कर सकते हैं। इस तरह के मंगलसूत्र पहनने पर सुंदर लगते हैं और हर आउटफिट पर जचते भी हैं। खासतौर पर सूट-साड़ी के साथ ये डिजाइन पहनें।
