
अगले दो महीने में शादी होने वाली है तो ब्राइडल की शॉपिंग के लिए ये काफी शुभ समय माना जाता है। सुहाग की निशानी चूड़ी जैसी चीजों को महिलाएं सावन में खरीदती हैं और लड़कियां ब्राइडल चीजों की शॉपिंग भी इस वक्त करती हैं। तो अगर आप होने वाली दुल्हन हैं और लेटेस्ट डिजाइन की चूड़ियां खरीदना चाहती हैं तो इन बैंगल सेट को जरूर खऱीदकर रख लें। ( सभी इमेज साभार- Pintrest)

2/8शादी के जोड़े के अलावा भी नई-नवेली दुल्हन को शादी के बाद रेडी होना पड़ता है और हाथो में ढेर सारी चूड़ियां पहननी पड़ती है। ऐसे में ये कुंदन के गोल्डन सेट आपके बड़े काम आएंगे। एक साथ कई तरह के साड़ी, लहगे और सूट पर इनकी मैचिंग बैठ जाएगी। तो इस तरह के ब्यूटीफुल कंगन सेट जरूर खरीदें।

3/8पीली, गुलाबी, गोल्डन, मोती वाली सफेदी लिए चूड़ियों का ये सेट कुर्ता वगैरह पर क्यूट एंड स्टनिंग लुक देता है। इस तरह के शेड आप मैचिंग के अलावा किसी अपोजिट कलर के कुर्ते या साड़ी के साथ पहनकर भी सुंदर लुक क्रिएट कर सकती हैं।

4/8हैवी सेंटर टेंपल डिजाइन गोल्डन कड़ों के साथ मरून प्लेन डिजाइन की कांच की चूड़ी ट्रेडिशनल लुक देगी और ये शादी के बाद कई साड़ी पर आसानी से फिट बैठेगी। एक बार पहन लेंगी तो बार-बार बदलने की जरूरत ही नहीं होगी।

5/8ब्राइडल कलेक्शन में कुछ चूड़ियों के सेट रैंडम कलर के रखे जा सकते हैं. जैसे ये मिंट ग्रीन सेट की चूड़ी। जिसे आप किसी पेस्टल शेड के साड़ी या लहंगे के साथ पहनकर स्टनिंग लुक क्रिएट कर सकती हैं। ये गोल्डन टेंपल डिजाइन और सिल्वर कुंदन कड़े काफी खूबसूरत हैं।

6/8मिंट ग्रीन, पर्पल के साथ कुंदन एंड गोल्डन सेट को बनाएं। इस तरह के सुंदर कंगन के बीच में आप किसी और कलर की पेस्टल चूड़ियों को भी मैच कर पहन सकती हैं।

7/8ऐसे सुंदर हैवी गोल्डन कंगन सेट को खरीदकर रखें। ये रिसेप्शन पार्टी से लेकर फेस्टिवल पर रेडी होने के लिए परफेक्ट हैं। इन कंगन के साथ आप कलरफुल चूड़ियों को भी मैच कर सकती हैं।

8/8आमतौर पर लड़कियां पीले रंग की चूड़ी के सेट को भूल जाती हैं। जबकि ये कलर केवल मैचिंग साड़ी नहीं बल्कि लाल, हरी, गुलाबी, गोल्डन, नीली कई तरह की साड़ियों के साथ फिट बैठेगी।
