2006 में ये फिल्म शाहरुख खान की डॉन पर पड़ी थी भारी, आमिर, शाहिद भी रह गए पीछे, कमाए करोड़ों

2006 हिंदी सिनेमा के लिए बेहद खास था। इस साल कई शानदार फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ी। वैसे तो सफल फिल्मों की लिस्ट लंबी है। लेकिन इन 10 फिल्मों ने सबसे ज्यादा कमाई की। खास बात ये है कि टॉप पर ना तो शाहरुख खान की डॉन आई और ना ही आमिर खान। बल्कि इस एक्टर की फिल्म बनी नंबर 1।

Usha ShrivasMar 04, 2026 04:33 pm IST
1/11

साल 2006 की टॉप 10 फिल्में जिन्होंने की थी सबसे ज्यादा कमाई

साल 2006 की टॉप 10 फिल्में जिन्होंने की थी सबसे ज्यादा कमाई। नंबर 1 पर बनी ये फिल्म। ये रही इस साला की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में!

2/11

धूम 2

साल 2006 में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की फिल्म धूम 2 ने अपनी छाप छोड़ दी। इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई कर शाहरुख खान की दोंस समेत कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। धूम 2 को 35 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 151 करोड़ की कमाई की।

3/11

कृष

फिल्म कोई मिल गया की जबरदस्त सफलता के बाद ऋतिक रोशन कृष लेकर आए। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं। इस शानदार सुपरहीरो फिल्म को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला। फिल्म को 40 करोड़ के बजट में बनाया गया था। कमाई हुई थी 126 करोड़ से ज्यादा। ये फिल्म उस साल नंबर 2 पर थी।

4/11

लगे रहे मुन्ना भाई

संजय दत्त की फिल्म लगे रहे मुन्ना भाई भी साल 2006 में आई थी। इस फिल्म को मेकर्स ने 19 करोड़ के बजट के साथ बनाया था और कमाई हुई थी 126 करोड़। फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था। विद्या बालन हीरोइन थीं। ये फिल्म नंबर 3 पर बनी हुई थी।

5/11

कभी अलविदा ना कहना

कभी अलविदा ना कहना में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी लीड रोल में नजर आए थे। अभिषेक बच्चन और प्रीति जिंटा भी थे। इस फिल्म को इस फिल्म को 50 करोड़ के मोटे बजट में बनाया गया था। फिल्म में 113 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। नंबर 4 पर थी फिल्म।

6/11

डॉन

शाहरुख खान की फिल्म डॉन उनके करियर के लिए खास साबित हुई। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एऔर करीना कपूर नजर आए थे। 38 करोड़ के मोटे बजट में बनी डॉन ने 106 करोड़ का बिजनेस कर साल 2006 की 5 वीं सबसे सफल फिल्म बनी।

7/11

फना

आमिर खान और काजोल की फिल्म फना भी साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी ऑडियंस को पसंद आई थी। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 103 करोड़ का बिजनेस किया था। ये साल की छठी सबसे सफल फिल्म थी।

8/11

रंग दे बसंती

इस लिस्ट में 7 वें नंबर पर भी आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती है। इस फिल्म को 26 से 28 करोड़ के बजट में बनाया गया था। कलेक्शन 97 करोड़ के आस पास था। ये साल की 7वीं सबसे सफल फिल्म थी।

9/11

फिर हेरा फेरी

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म फिर हेरा फेरी इस लिस्ट में 8 वें नंबर पर। फिल्म को 18 करोड़ के बजट में बनाया गया था और कमाई हुई थी 69 करोड़। आज भी ये ऑडियंस की फेवरेट फिल्म है।

10/11

भागम भाग

अक्षय कुमार और गोविंदा की फिल्म भागम भाग भी इसी साला रिलीज हुई थी। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को 32 करोड़ के बजट में बनाया गया था और कमाई हुई थी 67 करोड़ से ज्यादा की। ये साल की 9 वीं सबसे सफल फिल्म थी।

11/11

विवाह

शाहिद कपूर और अमृता राव के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक विवाह थी। इस फिल्म को सूरज बडजात्या ने बनाया था। फिल्म पर सिर्फ 8 करोड़ का खर्चा हुआ था और कमाई हुई थी 49 करोड़ की।

Hindi Newsफोटो2006 में ये फिल्म शाहरुख खान की डॉन पर पड़ी थी भारी, आमिर, शाहिद भी रह गए पीछे, कमाए करोड़ों