शरद पूर्णिमा
आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा मनाया जाता है। शरद पूर्णिमा का दिन कई मायनों में महत्वपू्ण है। इस दिन जहां उत्तर भारत में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और खीर का प्रसाद बनाकर रात को चंद्रमा के नीचे रखा जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। वहीं इस दिन बाल्मिकी जयंती भी है।इस दिन बंगाली समुदाय में कोजागरी लक्खी पूजा का भी विशेष आयोजन किया जाता है। पश्चिम बंगाल में कोजागरी लक्खी पूजा का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा मिथिलांचल में इस दिन कोजागरा पूजा की जाती है। ये पूजा नवविवाहितों के लिए एक अहम पूजा होती है।