हिन्दुस्तान मच्छर को टक्कर
भारत ही नहीं पूरी दुनिया में मच्छरों का आतंक तेजी से पैर पसार रहा है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में हर साल करीब 10 लाख लोगों की मौत मच्छरजनित बीमारियों से हो जाती है। जुलाई 2019 अब तक का सबसे गर्म महीना दर्ज किया गया है। जलवायु परिवर्तन के कारण गर्मी में बेतहाशा वृद्धि हो रही है जिससे मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है।आपके 'हिन्दुस्तान' ने दुनिया के सबसे जानलेवा जीव मच्छर के खिलाफ जंग छेड़ी है। इस अभियान में जागरुकता लाने के साथ जमीनी स्तर पर कई कदम उठाए जाएंगे।