दिवाली 2020
देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। रोशनी के इस त्योहार को देशवासी बड़े ही धूमधाम के साथ मना रहे हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। पांच दिन का दीपावली का यह त्योहार धनतेरस से शुरू होकर नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा के बाद भाई दूज तक चलता है। दिवाली के दिन लोग मां लक्ष्मी को अपने घर बुलाने के लिए शाम को अपने घरों को दीपक, लाइट्स और रंगोली से सजाते हैं।