फोटो गैलरी

Hindi News ओडिशाराज्यपाल गणेशी लाल की पत्नी सुशीला देवी की कोरोना वायरस से मौत, 21 दिनों पहले पाई गई थी पॉजिटिव

राज्यपाल गणेशी लाल की पत्नी सुशीला देवी की कोरोना वायरस से मौत, 21 दिनों पहले पाई गई थी पॉजिटिव

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल की पत्नी सुशीला देवी का रविवार रात भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. 21 दिन पहले उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। ट्विटर पर अपनी पत्नी के निधन के बारे में...

राज्यपाल गणेशी लाल की पत्नी सुशीला देवी की कोरोना वायरस से मौत, 21 दिनों पहले पाई गई थी पॉजिटिव
लाइव हिन्दुस्तान,ओडिशाMon, 23 Nov 2020 11:17 AM
ऐप पर पढ़ें

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल की पत्नी सुशीला देवी का रविवार रात भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. 21 दिन पहले उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। ट्विटर पर अपनी पत्नी के निधन के बारे में जानकारी देते हुए गणेशी लाल ने पोस्ट किया, "गहरे दुख और भारी दिल के साथ, हम सूचित करते हैं कि राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुशीला देवी का कल रात निधन हो गया। आइए हम दिवंगत पवित्र आत्मा के लिए प्रार्थना करें। ओम शांति।" गणेशी लाल की पत्नी सुशीला देवी 73 वर्ष की थीं।
2 नवंबर को गवर्नर प्रो.गणेशी लाल, उनकी पत्नी सुशीला देवी और उनके परिवार के चार सदस्य कोविड -19 पॉजिटिव पाए गए जिसके भुवनेश्वर के एक कोविड अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। हालांकि राज्यपाल गणेशी लाल कोरोना से रिकवर हो चुके थे, लेकिन उनकी पत्नी का इलाज चल रहा था।
 हरियाणा के हिसार में जन्मीं सुशीला देवी ने जुलाई 1964 में प्रोफेसर लाल से शादी की।

दंपति की 4 बेटियां और 3 बेटे थे। उन्होंने कई सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सुशीला देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें बहुत गर्मजोशी और पवित्र व्यक्ति बताया। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वासभूषण हरिचंदन ने भी गहरा दुख व्यक्त किया।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें