फोटो गैलरी

Hindi News ओडिशाखाना डिलिवर करने पहुंचा था डॉक्टर के घर, अकेले पाकर महिला के साथ किया बलात्कार, गिरफ्तार

खाना डिलिवर करने पहुंचा था डॉक्टर के घर, अकेले पाकर महिला के साथ किया बलात्कार, गिरफ्तार

ओडिशा के अंगुल जिले में मंगलवार रात एक महिला डॉक्टर का उसी ते घर पर बलात्कार हो गया। बलात्कार करने के आरोप में 35 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुकांत बेहरा नाम का यह...

खाना डिलिवर करने पहुंचा था डॉक्टर के घर, अकेले पाकर महिला के साथ किया बलात्कार, गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 01 Jul 2021 09:02 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ओडिशा के अंगुल जिले में मंगलवार रात एक महिला डॉक्टर का उसी ते घर पर बलात्कार हो गया। बलात्कार करने के आरोप में 35 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुकांत बेहरा नाम का यह आदमी एक ढाबा मालिक का बेटा है जिसने 32 साल डॉक्टर के साथ रेप किया। छेंडीपाड़ा इलाके में डॉक्टर के घर पर खाना डिलिवर करने के दौरान आरोपीने यह दुष्कर्म किया।

रिपोर्टों के अनुसार, पीड़िता एक स्वास्थ्य केंद्र में काम करती है और अपने भाई के साथ केंद्र द्वारा आवंटित आधिकारिक क्वार्टर में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त वह अपने आधिकारिक क्वार्टर में अकेली थी।

मंगलवार को पीड़िता के भाई ने उसे एक स्थानीय ढाबे से खाना भेजा, जहां वह खुद भी खाना खा रहा था। सकुांत बेहरा रात करीब 11 बजे खाना लेकर पीड़िता के घर पहुंचा और पीड़िता को अकेला पाकर वह जबरदस्ती घर में घुस गया और डॉक्टर के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

बहन-भाई ने छेंडीपाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। शिकायत के आधार पर बेहरा को गिरफ्तार कर लिया गया और डॉक्टर को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें