फोटो गैलरी

Hindi Newsअयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण अब जरूरीः विहिप

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण अब जरूरीः विहिप

विश्व हिन्दू परिषद ने अपनी स्थापना के बाद 52 वर्षों में कई महत्वपूर्ण पड़ाव देखे हैं। इसका अगला लक्ष्य अब अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण कराना है। अब यह जरूरी भी है। यह बात विहिप के स्थापना...

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण अब जरूरीः विहिप
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 22 Aug 2016 03:18 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व हिन्दू परिषद ने अपनी स्थापना के बाद 52 वर्षों में कई महत्वपूर्ण पड़ाव देखे हैं। इसका अगला लक्ष्य अब अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण कराना है। अब यह जरूरी भी है। यह बात विहिप के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को इंगलिशियालाइन स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश ने कही। 

उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन परिषद का गठन होना अद्भुत संयोग है। मुंबई में स्वामी चिन्मयानन्द के आश्रम संदीपनी साधनालय में इसके गठन के समय स्वामी चिन्मयानन्द, गुरुजी, केएम मुंशी, मास्टर तारा सिंह, कुशक बकुला, सुशील मुनि सरीखे विद्वान मौजूद थे। 1969 में उडुपी में विश्व हिन्दू सम्मेलन इसका एक अहम पड़ाव रहा। इसके बाद 1979 में प्रयाग में संगम तट पर दूसरा सम्मेलन हुआ, जिसमें तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा भी शामिल हुए। 

1983 में एकात्मता यात्रा के जरिये देश के हिन्दू समाज को एकजुट करने का प्रयास किया गया। 1984 में अयोध्या में सरयू के तट पर संतों के नेतृत्व में संकल्प लिया गया कि यहां बने विवादित ढांचे को गिराकर राम मंदिर का निर्माण कराया जायेगा। अब मंदिर निर्माण का समय आ गया है। मुख्य अतिथि डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यदेव सिंह थे। अध्यक्षता डॉ. उमाशंकर सिंह ने की। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें