ड्यूटी में आए सिपाही की सीढ़ी से गिरकर मौत
चुनाव ड्यूटी में आया सिपाही सोमवार की शाम शिब्ली इंटर कालेज में सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया। घायल सिपाही को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी। बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद...
चुनाव ड्यूटी में आया सिपाही सोमवार की शाम शिब्ली इंटर कालेज में सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया। घायल सिपाही को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी।
बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के रिटैली निवासी संजय (40) पुत्र महेन्द्र सिपाही पद पर तैनात था। पंचायत चुनाव में उसकी ड्यूटी आजमगढ़ में लगी थी। नगर के शिब्ली इंटर कालेज में लगे पुलिस कैंप में संजय को ठहरने के लिए उसे स्थान दिया गया था। शनिवार की शाम वह सीढ़ी से उतरते समय गिरकर घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो कर पड़ा था। शिब्ली इंटर कालेज में रह रहे दूसरे सिपाही उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। संजय को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात मौत हो गयी। मृतक को तीन पुत्र व दो पुत्रियां है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।